लाइफ स्टाइल

Paneer Cheese Sandwich : ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में बनाएं टेस्टी पनीर चीज सैंडविच

Sarita
19 Jan 2026 10:42 AM IST
Paneer Cheese Sandwich : ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में बनाएं टेस्टी पनीर चीज सैंडविच
x
Paneer Cheese Sandwich : आज हम आपको पनीर चीज सैंडविच बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे खाते ही लोग इसे बार-बार बनाने को बोलेंगे. पनीर चीज सैंडविच का टेस्ट बहुत ही लाजवाब होता है, इसे आप बच्चों के टिफिन से लेकर घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं|
पनीर चीज सैंडविच बनाने के लिए सामग्री:
ब्रेड स्लाइस – 4
पनीर (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप
चीज (कद्दूकस किया हुआ) – आधा कप
प्याज (बारीक कटा) – 1 छोटा
शिमला मिर्च (बारीक कटी) – 1 छोटी
हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1
काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बटर – जरूरत अनुसार
चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
पनीर चीज सैंडविच बनाने की विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, चीज, प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें.
इसके बाद अब इसमें नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं.
अब आप ब्रेड स्लाइस पर एक तरफ बटर लगाएं, फिर बिना बटर वाली साइड पर तैयार पनीर-चीज का मिश्रण फैलाएं. अब इसके ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें.
गैस में तवा या सैंडविच मेकर गर्म करें और सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें. अब आपका गरमा-गरम पनीर चीज सैंडविच बनकर तैयार है|
Next Story