- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Paratha Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Palak Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बो है ये पलाक पराठा
Sarita
2 Sept 2025 10:46 AM IST

x
Palak Paratha Recipe: जब कभी कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन हो, तो सबसे पहले जो ख्याल आता है कि कुछ हेल्दी और पेट भरने वाला खाए. ऐसे में आज हम आपको इस लेख में पालक पराठा बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. पालक पराठा आयरन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है. जो बच्चों और महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है. चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में|
पालक पराठा बनाने की सामग्री:
गेहूं का आटा – 2 कप
पालक की प्यूरी – 1 कप (उबाले हुए पालक को पीस लें)
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1 या 2 (बारीक कटी हुई)
हल्दी, जीरा पाउडर, गरम मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वाद के अनुसार
तेल / घी – पराठा सेकने के लिए
सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो लें, फिर थोड़ा पानी डालकर उबालें और फिर ठंडा करके मिक्सी में पीस लें.
अब एक बड़ा बाउल लें, उसमें आटा डालें. फिर इसके ऊपर से पालक प्यूरी, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, मसाले और नमक डालें.
आटा में थोड़ा सा पानी मिलाएं और एक सॉफ्ट सा आटा गूंथ लें. फिर इसे ढककर 10-15 मिनट रख दें.
अब लोइयां बनाएं, बेलन से बेल लें और गरम तवे पर सेकें. इसके ऊपर से थोड़ा घी या तेल लगाएं और दोनों साइड से सुनहरा होने तक सेंक लें.
तैयार हुए पालक पराठा को दही या चटनी के साथ गरमागरम परोसें|
TagsPalak Parathaस्वादसेहतपलाकपराठा Palak ParathaTasteHealthPalakParatha जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





