लाइफ स्टाइल

Palak Matar Chaat Recipe: पालक-मटर से बनी यह चाट दिखने में सिंपल लेकिन स्वाद में लाजवाब

Sarita
16 Jan 2026 7:00 AM IST
Palak Matar Chaat Recipe: पालक-मटर से बनी यह चाट  दिखने में सिंपल लेकिन स्वाद में लाजवाब
x
Palak Matar Chaat Recipe:इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे तैयार करना आसान है और साथ ही में यह मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाती है. वैसे भी सर्दियों के इन दिनों में फ्रेश मटर आसानी से बाजार में मिल जाती है जिसका इस्तेमाल करके आप इस चाट को और भी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं. तो चलिए अब जानते हैं पालक मटर चाट बनाने की आसान और मजेदार रेसिपी|
पालक मटर चाट के लिए जरूरी सामग्री:
1 कप हरी मटर उबली हुई
1 कप पालक बारीक कटा हुआ
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 चम्मच नींबू का रस
आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
आधा चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच हरी चटनी
2 चम्मच इमली की मीठी चटनी
ऊपर से सजाने के लिए अनार के दाने और सेव
पालक मटर चाट बनाने की रेसिपी:
पालक मटर चाट बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. अब एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें और पालक को 1 से 2 मिनट के लिए हल्का सा उबाल लें, ताकि उसका कच्चापन दूर हो जाए. अब आपको पालक को छानकर ठंडा कर लेना है.
अब एक बड़े बाउल में उबली हुई हरी मटर, उबला हुआ पालक, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें. इसके बाद इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं.
अब इसमें हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी और नींबू का रस डालें और सभी चीजों को हल्के हाथ से मिक्स करें ताकि स्वाद अच्छी तरह घुल जाए. अब चाट को सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से अनार के दाने और सेव डालकर इसे सजा लें.
पालक मटर चाट को सर्व करने का तरीका:
पालक मटर चाट को तुरंत सर्व करें ताकि यह फ्रेश और क्रिस्पी लगे. आप अगर चाहें तो इसमें उबले आलू या मूंगफली भी मिला सकते हैं. यह चाट शाम की भूख मिटाने के लिए एक परफेक्ट हेल्दी स्नैक है|
Next Story