- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Chana Recipe :...
लाइफ स्टाइल
Palak Chana Recipe : बच्चों के लिए घर पर बनाएं पालक और चने की टेस्टी सब्जी
Sarita
29 Jan 2026 7:39 AM IST

x
Palak Chana Recipe : अगर आपके बच्चे भी पालक खाने में मुंह बनाते हैं, तो आप पालक चना की सब्जी बना सकती हैं। आप पालक की सब्जी की मदद से इस खास पालक और चने की सब्जी बना सकते है। इसकी रेसिपी के बारे में आपको बता रहे है।
सामग्री:
पालक- 250 ग्राम (बारीक कटा हुआ)
काले चने- 1 कप (रात भर भीगे हुए और उबले हुए)
प्याज-2 मध्यम (बारीक कटे हुए)
दही- आधा कप
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
हल्दी
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
गरम मसाला
नमक
जीरा
हींग
तेल/घी- 2 बड़े चम्मच
पालक-चना की सब्जी बनाने का तरीका:
पालक चना की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को उबाल लें।
अब इसे छानकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर ऊपर से आधा कटोरी दही मिलाएं और चलाएं।
पेस्ट तैयार होने के बाद कटोरे में निकाल लें।
दूसरी तरफ गैस ऑन कर इस पर कड़ाही चढ़ाए और इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें।
गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
अब इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया, हल्दी और नमक डालकर मिलाएं।
साथ ही थोड़ा सा पानी मिलाकर 3-4 मिनट तक भूनें, जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे।
इसके बाद पालक और दही की प्यूरी डालें और ढक कर 5 मिनट तक पकाएं।
अब इसमें प्रेशर कुक किए हुए काले चने और कसूरी मेथी मिलाएं और चलाएं।
2 मिनट कुक करने के बाद गैस बंद करें और सर्व करें।
TagsPalak Chanaपालकचनेटेस्टीसब्जीSpinach and ChickpeasSpinachChickpeasTastyCurry जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





