- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Orange Peel Serum:...
लाइफ स्टाइल
Orange Peel Serum: नेचुरल सीरम देगा कमाल के फायदे, दाग-धब्बे होंगे दूर, चमकने लगेगी स्किन
Sarita
4 April 2025 12:53 PM IST

x
Orange Peel Serum: अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हर कोई ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करता है। लेकिन संतरे के छिलके अगर आपके पास मौजूद है तो समझ लीजिए आपको किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत ही नहीं है। इनकी मदद से आप बहुत ही असरकारी फेस सीरम बना सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के बाद त्वचा निखर जाएगी और मुलायम भी बनी रहेगी। चलिए सीरम कैसे बनाना है। इसके लिए आपको क्या सामग्री लगेगी। इसे उपयोग कैसे करना है और फायदे क्या होंगे यह जान लेते हैं।
लगेगी ये सामग्री
ताजी या फिर सूखे हुए संतरे के छिलके
गुलाब जल दो से तीन चम्मच
नींबू का रस एक चम्मच
शहर दो चम्मच
नारियल का तेल एक चम्मच
कैसे बनाएं संतरे का सीरम:
संतरे का सिरम बनाने के लिए आपको छिलके अच्छी तरह से धोकर धूप में सुखाने होंगे। अगर छिलके एकदम ताजा हैं तो आप इन्हें ओवन में सुखा सकते हैं। इसके बाद आपको इन्हें बारीक पीसकर पाउडर बनाना होगा।
संतरे के छिलके के इस पाउडर को आपको नींबू का रस, नारियल तेल, गुलाब जल, शहद डालकर एक पेस्ट की तरह तैयार कर लेना है।
जब यह तैयार हो जाए तो इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगा लें। इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें।
जब यह सुख जाए तो इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। दिन में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करें।
खिल जाएगी त्वचा: संतरे के छिलके से बना हुआ यह सीरम स्किन को जबरदस्त फायदे देने का काम करेगा। संतरा विटामिन सी से भरपूर है जो त्वचा को निखारने के साथ इस स्वास्थ्य भी बना कर रखता है।
दाग धब्बे होंगे दूर: जिन लोगों को त्वचा पर दाग धब्बे की समस्या है। अगर वह इस सीरम का इस्तेमाल करते हैं, तो दाग धब्बे धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं और त्वचा की रंगत एक समान हो जाती है।
एजिंग की समस्या: संतरे के छिलके एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इससे बनाया गया सीरम त्वचा पर पड़ने वाले बाहरी प्रभाव को कम करने का काम करता है। एजिंग की समस्या से भी या छुटकारा दिलाता है।
मुलायम रहेगी त्वचा: यह सीरम त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से त्वचा ग्लोइंग और मुलायम बनी रहेगी। यह स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करता है। जिससे नमी बरकरार रहती है और चेहरा सुंदर नजर आता है।
बहुत फायदेमंद है संतरा
संतरा खाने में जितना स्वादिष्ट फल है यह स्किन के लिए भी उतना ही प्रभावी माना गया है। दरअसल, यह विटामिन सी से भरपूर होता है। यह एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो कोलेजन प्रोटीन को बढ़ाने का काम करता है। इससे स्किन की सुंदरता बनी रहती है। झुर्रियां, फाइन लाइन्स और एजिंग जैसी समस्या भी इसके उपयोग से दूर हो जाती है।
TagsOrange PeelSerumनेचुरल सीरमफायदेNatural SerumBenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





