- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Orange Peel for Skin...
लाइफ स्टाइल
Orange Peel for Skin Care: ऑरेंज पील से पाएं नेचुरल ग्लो, जानिए स्किन के लिए इस्तेमाल करने के आसान तरीके
Sarita
18 Feb 2026 12:00 PM IST

x
Orange Peel for Skin Care: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण भरे माहौल में त्वचा की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो गया है. महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय अगर प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाए जाएं, तो त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के निखार मिल सकता है. संतरे का छिलका (ऑरेंज पील) ऐसा ही एक असरदार घरेलू उपाय है, जिसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यह त्वचा को साफ, चमकदार और दाग-धब्बों से मुक्त बनाने में मदद करता है. नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ऑरेंज पील स्किन के लिए एक प्राकृतिक ग्लो बूस्टर साबित हो सकता है|
ऑरेंज पील का पाउडर कैसे बनाएं?
संतरे के छिलकों को धोकर साफ कर लें.
इन्हें धूप में 2–3 दिन अच्छी तरह सुखा लें.
सूख जाने पर मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
स्किन के लिए ऑरेंज पील इस्तेमाल करने के तरीके
ऑरेंज पील और दही फेस पैक
फेस पैक बनाने के लिए हमे चाहिए 1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर, 1 चम्मच दही दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें. हफ्ते में 2 बार उपयोग करें.
ऑरेंज पील और शहद :
1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर और 1 चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं. 15–20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. इसका इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी|
ऑरेंज पील और गुलाब जल:
इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर आवश्यकता अनुसार गुलाब जल लेकर मिश्रण तैयार कर चेहरे पर लगाएं. सूखने पर धो लें. ऐसा करने से ऑयल कंट्रोल और फ्रेश लुक मिलेगा|
ऑरेंज पील स्क्रब :
ऑरेंज पील पाउडर में थोड़ा सा दूध मिलाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें. इस पाउडर का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करें.ऐसा करने से चेहरे से डेड स्किन हट जाएगी|
जरूरी सावधानियां:
इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
बहुत ज्यादा ड्राय या सेंसिटिव स्किन पर सावधानी से उपयोग करें.
आंखों के आसपास न लगाएं.
धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं|
TagsOrange PeelSkin Careऑरेंज पीलनेचुरल ग्लोNatural Glowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





