- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Onion Raita Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Onion Raita Recipe: मिनटों में तैयार करें घर पर लाजवाब प्याज का रायता
Sarita
28 Jan 2026 9:46 AM IST

x
Onion Raita Recipe: प्याज का रायता भारतीय खाने का एक बेहद स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला डिश है. मसालेदार सब्जी, पराठे, बिरयानी के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. फ्रेश दही और कुकरे प्याज से बना ये रायता न सिर्फ खाने का मजा बढ़ाता है, बल्कि खाने पचाने के लिए बेस्ट है. इसे आप कम मेहनत और कम सामग्री के इस्तेमाल करके आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको मिनटों में तैयार हो जाने वाली प्याज का रायता बनाने की रेसिपी जिसे आप चावल-दाल, बिरयानी या पराठे के साथ सर्व करके खा सकते हैं|
प्याज का रायता बनाने के लिए सामग्री :
दही – 1 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
काला नमक – आधा छोटी चम्मच
भुना जीरा पाउडर – आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया – 1 छोटी चम्मच
प्याज का रायता बनाने की विधि:
सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में दही डालकर अच्छे तरह फेंट लें जिससे ये अच्छे से स्मूथ हो जाए.
अब इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज डालें. इसके बाद नमक, काला नमक। भुना हुआ जीरा पाउडर और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
इसके बाद ऊपर से हरी मिर्च भी डाल दें और फिर हरा धनिया डालकर सजाएं.
अब तैयार है आपका घर पर बना प्याज का रायता|
TagsOnion Raitaप्याजरायता Onion RaitaOnionRaita जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





