लाइफ स्टाइल

कैंसर और हृदय रोग के खतरे से बचाता है प्याज

HARRY
25 April 2023 5:47 PM GMT
कैंसर और हृदय रोग के खतरे से बचाता है प्याज
x
जिसका स्वास्थ्य पर असर डालता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | प्राकृतिक औषधियों से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इन्हीं अतुल्य प्राकृतिक भोज्य पदार्थों में प्यार शामिल है, जिसका स्वास्थ्य पर असर डालता है। शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। विशेषज्ञ गर्मियों में कच्चा प्याज खाने की सलाह देते हैं। कच्चा प्याज लू और शरीर की गर्मी से बचाव करता है। इसके अलावा कई तरह के रोगों के उपचार में भी कच्चा प्याज का सेवन कर सकते हैं। अक्सर महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कच्चे प्याज के रस का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं कि कच्चा प्याज हमेशा ही फायदेमंद ही होता है। कई बार अधिक मात्रा में प्याज का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। प्याज का अधिक सेवन आंत को प्रभावित करता है और पेट की समस्या कर सकता है। चलिए जानते हैं प्याज खाने के फायदे और नुकसान के बारे में ।


प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व

प्याज में पर्याप्त मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, सी, और ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है। इसके अलावा प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भी प्याज में मिलते हैं। प्याज एक तरह का सुपरफूड है।


प्याज के फायदे

हृदय के लिए फायदेमंद

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्याज में फ्लेवोनोइड्स के गुण होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता हैं। इसके अलावा प्याज का सेवन थियो सल्फाइट्स रक्त की स्थिरता को सही बनाए रखता है। जिससे हृदय घात और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। प्याज कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।

प्याज कैंसर में फायदेमंद

कच्चा प्याज कैंसर से लड़ने में असरदार है। प्याज में सल्फर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कैंसर सेल्स नहीं बढ़ने देता है। साथ ही कैंसर से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।


हड्डियों को बनाए मजबूत

प्यार का नियमित सेवन हड्डियों को मजबूती देता है। वैसे तो हड्डियों के लिए डेयरी पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन प्याज के सेवन से भी हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। प्याज में भी काफी कैल्शियम पाया जाता है।

Next Story