- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Onion Juice Side...
लाइफ स्टाइल
Onion Juice Side Effects: प्याज के रस में कभी भी न मिलाएं ये चीजें, वरना बाल होंगे डैमैज
Sarita
17 Feb 2025 8:32 AM IST

x
Onion Juice Side Effects: अक्सर लोग ये तो जान लेते हैं कि प्याज का रस बालों के लिए लाभदायक है, लेकिन वो इस बारे में पता नहीं लगा पाते कि प्याज के रस के इस्तेमाल का सही तरीका क्या है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल भूल से भी प्याज के रस के साथ मिलाकर नहीं करना है। यदि आप इन चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है।
नींबू का रस Lemon juice
प्याज के रस में कभी भी नींबू का रस मिलाकर बालों पर नहीं लगाना चाहिए। हालांकि नींबू में एसिड होता है, जो डैंड्रफ हटाने में मदद करता है लेकिन प्याज के रस के साथ यदि आप इसे मिलाकर लगाएंगी तो इससे बाल डैमेज हो सकते हैं। ये दोनों ही चीजें एसिडिक नेचर की होती हैं, जिससे स्कैल्प का pH बैलेंस बिगड़ सकता है। इससे स्कैल्प में जलन, खुजली और ड्राइनेस हो सकती है।
सिरका Vinegar-
प्याज के रस में कभी भी सिरका मिलाकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सिरका और प्याज दोनों ही एसिडिक होते हैं, जिससे स्कैल्प ड्राई और इरिटेट हो सकता है। अगर सिरका ज्यादा स्ट्रॉन्ग हुआ, तो यह स्कैल्प को जला सकता है। इससे बाल कमजोर होकर टूट सकते हैं और ज्यादा झड़ सकते हैं।
ब्लीच Bleach-
कुछ लोग इसे बालों के रंग का हल्के करने या कलर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन यदि आप इसे प्याज के रस में मिलाकर लगाएंगी, तो ये स्कैल्प और बालों को बहुत ज्यादा डैमेज कर सकता है। इससे स्कैल्प बर्न (जलने) जैसी फीलिंग हो सकती है। बालों की नैचुरल स्ट्रेंथ खत्म हो सकती है और बाल रूखे-सूखे हो सकते हैं।
कुछ लोग स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने के लिए नमक मिलाकर लगाते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि प्याज के रस और नमक का मिश्रण स्कैल्प को ड्राई कर सकता है, जिससे बाल और ज्यादा झड़ सकते हैं, क्योंकि प्याज के रस में पहले से ही सल्फर होता है, और नमक डालने से यह और ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से स्कैल्प पर जलन और खुजली हो सकती है।
TagsOnion JuiceSide Effectsप्याजरसबालडैमैजOnion Juiceonionjuicehairdamageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





