लाइफ स्टाइल

Oats vs Muesli: वजन कम करने वालों के लिए बड़ा सवाल

Saba Naaz
25 July 2025 3:14 PM IST
Oats vs Muesli: वजन कम करने वालों के लिए बड़ा सवाल
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : वजन घटाने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट सबसे जरूरी माना जाता है। इस सिलसिले में ओट्स (Oats) और म्यूसली (Muesli) दो सबसे चर्चित ऑप्शन हैं। लेकिन सवाल ये है कि इन दोनों में से वेट लॉस के लिए कौन ज्यादा असरदार है? आइए जानते हैं पोषण विशेषज्ञों की राय और दोनों के बीच मुख्य अंतर।
Oats क्या है?
ओट्स एक साबुत अनाज है जिसे प्रोसेस कर के फ्लैक्स (flakes) में बदला जाता है। यह सॉल्युबल फाइबर, खासकर बेटा-ग्लूकन (Beta-glucan) से भरपूर होता है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
Muesli क्या है?
म्यूसली ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, नट्स, बीज और कभी-कभी सूखे फल या शहद का मिश्रण होता है। ये आमतौर पर बिना पकाए दूध या दही के साथ खाया जाता है। कुछ म्यूसली में अतिरिक्त चीनी या प्रिज़र्वेटिव्स भी हो सकते हैं, जो इसे कम हेल्दी बना सकते हैं।
Next Story