- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Oats Uttapam: ओट्स...

x
Oats Uttapam: अगर आप भी डाइट में कुछ हेल्दी शामिल करना चाहते हैं, तो आइए आपको ओट्स उत्तपम बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओट्स उत्तपम न केवल टेस्टी होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
पहला स्टेप- ओट्स को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक-बारीक पीस लीजिए। अब एक बड़े कटोरे में पिसे हुए ओट्स, सूजी और दही को निकाल लीजिए।
दूसरा स्टेप- आपको इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लगभग एक घंटे के लिए इस मिक्सचर को ढककर रख देना है।
तीसरा स्टेप- अब आप इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियों का काटकर, एड करके मिक्स कर सकते हैं। अगर मिक्सचर ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो पानी का इस्तेमाल कर लीजिए।
चौथा स्टेप- इसके बाद इस मिक्सचर में नमक, राई और करी पत्ते का तड़का लगा लीजिए। टेस्ट को बढ़ाने के लिए बारीक कटे हुए हरे धनिए और हरी मिर्च को भी एड कर लीजिए।
पांचवां स्टेप- अब नॉन स्टिक तवे पर तेल निकाल लीजिए। जब तेल गर्म हो जाए, तब आप उत्तपम के बैटर को तवे पर डालकर फैला लीजिए।
छठा स्टेप- उत्तपम को एक साइड से ही सेका जाता है। आप गर्मागर्म ओट्स उत्तपम को हरी चटनी या फिर नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
अगर आप वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो भी ओट्स उत्तपम को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। वहीं, गट हेल्थ को सुधारने के लिए भी ओट्स उत्तपम का सेवन किया जा सकता है। कुल मिलाकर ओट्स उत्तपम खाकर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
TagsOats Uttapamओट्स उत्तपम Oats Uttapam जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





