- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Oats Laddoo :सेहत को...
लाइफ स्टाइल
Oats Laddoo :सेहत को लेकर चिंतित हैं तो यह मीठा व्यंजन आपके लिए एकदम सही रहेगा
Sarita
16 Oct 2025 11:17 AM IST

x
Oats Laddoo : आम तौर पर जो चीज हमारी जुबां को पसंद होती है, वो हेल्दी नहीं होती और जो हेल्दी होती है, उसे हम खाना पसंद नहीं करते। हालांकि आज हम आपको सेहत-स्वाद के अद्भुत संगम ओट्स के लड्डू बनाना बताएंगे, जो आपको किसी भी तरह से निराश नहीं करेंगे। अगर आप मीठे के शौकीन हैं या परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर फिक्रमंद रहते हैं, तो घर पर ओट्स के लड्डू को डाइट में जरूर शामिल करें। फाइबर से भरपूर यह स्वीट डिश दिनभर एनर्जी देती है और शरीर को सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। इन्हें बनाना बहुत ही आसान होता है।
सामग्री (Ingredients)
1 कप ओटस
1 कप बादाम, अखरोट और काजू कटे हुए
1 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ
1 चम्मच पोस्ता दाना
2-3 छुआरे
2 चम्मच खरबूजे के बीज
आधा चम्मच इलायची पाउडर
2 कप गुड़ कद्दूकस किया हुआ
1-2 चम्मच देसी घी
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पोस्ता दाना को पानी में भिगो दें और करीब एक घंटे बाद पीस लें। इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर रोस्ट करें।
- रोस्ट करते समय गैस की फ्लेम एकदम धीमी रखें। साथ ही चिकनाहट का इस्तेमाल न करें। रोस्ट होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और इसे ठंडा होने दें।
- अब कड़ाही में थोड़ा घी डालकर गरम करें और उसमें ओट्स डालकर हल्की आंच करके भूनें। हल्का भुनने के बाद ओट्स को एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा कर लें।
- इसके बाद पीसे हुए पोस्ता दाने को भी कड़ाही में हल्का सा घी डालकर भून लें और प्लेट में निकाल लें।
- अब भुने हुए ओट्स में कद्दूकस किया हुआ नारियल, सारे ड्राईफ्रूट्स डालें और इसे मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें।
- गुड़ को कद्दूकस कर लें। इसके बाद ये पीसी हुई सामग्री, भुना हुआ पोस्ता दाना, खरबूजे के बीज और इलायची पाउडर को अच्छे से मिक्स करें।
- जब सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए, इसके बाद अपनी हथेलियों पर हल्का सा घी लगाएं और मिश्रण को नींबू के बराबर गोल-गोल आकार देकर लड्डू तैयार करें।
- अगर लड्डू बिखर रहे हों तो आप सारे मिश्रण को कड़ाही में डालकर हल्का सा गरम कर सकते हैं। उसके बाद इन्हें लड्डुओं का आकार दें।
Next Story





