- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Oats Gajar Appe: ...

x
Oats Gajar Appe: यह रेसिपी वजन नियंत्रित रखने वालों, बच्चों के टिफिन और डायबिटीज़ फ्रेंडली डाइट के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है. कम तेल में बनने वाले ये अप्पे न सिर्फ पचने में आसान होते हैं, बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब लगते हैं. अगर आप भी अपने बच्चों को या फिर खुद लंच में लेकर जाने के लिए कुछ हेल्दी बनाने का सोच रहे है तो ये आर्टिकल आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है|
ओट्स गाजर अप्पे बनाने के लिए जरूरी सामान :
ओट्स – 1 कप (दरदरे पीसे हुए)
कद्दूकस की हुई गाजर – 1 कप
सूजी – 2 टेबलस्पून
दही – ½ कप
अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
राई – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
ईनो / फ्रूट सॉल्ट – ½ टीस्पून
पानी – आवश्यकता अनुसार
तेल – अप्पे सेकने के लिए
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
कैसे तैयार करते है ओट्स गाजर अप्पे:
सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें.
एक बड़े बाउल में पिसे ओट्स, सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
अब इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, अदरक, हरी मिर्च, नमक और हरा धनिया मिलाएं.
मिश्रण को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
अब ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.
अप्पे पैन में थोड़ा–सा तेल डालें और हर सांचे में बैटर भरें.
ढककर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें.
गरमागरम ओट्स गाजर अप्पे तैयार हैं|
TagsOatsGajarAppeओट्स गाजरअप्पे OatsCarrotAppe जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





