- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- नीलबड़ी प्रकृति का...
लाइफ स्टाइल
नीलबड़ी प्रकृति का अनमोल खजाना, जो रखेगा आपको स्वस्थ
jantaserishta.com
21 Oct 2025 10:26 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रकृति हमें कई ऐसे खजाने देती है, जो स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने के लिए काफी मददगार है। ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है 'नीलबड़ी', जिसे 'ब्लैक हनी श्रब' के नाम से जाना जाता है। यह पौधा उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है और आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल होता आ रहा है।
फंगल यीस्ट संक्रमण, मुंह-गले-आंतों के छालों (अल्सर) से लेकर मधुमेह, लीवर की बीमारियां और दर्द जैसी कई समस्याओं में यह बेहद कारगर साबित हुई है। इसका वानस्पतिक नाम 'फिलैंथस रेटिकुलैटस' है, और वैज्ञानिक अध्ययनों ने भी इसके एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबियल, और सूजन-रोधी गुणों की पुष्टि की है।
नीलबड़ी एक चढ़ाई वाली झाड़ी है, जो फिलैंथेसी परिवार से संबंधित है। यह अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार, चीन, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे उष्णकटिबंधीय इलाकों में पाई जाती है। इस पौधे की शाखाएं पतली और भूरी होती हैं, जो ऊपर की ओर हरी हो जाती हैं। इसकी पत्तियां हरी, अंडाकार या आयताकार (जिसकी चार भुजाएं) होती हैं, जिनकी लंबाई 3-5 सेमी और चौड़ाई 2-3 सेमी होती है। फूलों के बाद इसमें छोटे-छोटे गोल फल लगते हैं, जो 4-6 मिमी व्यास के होते हैं। ये फल पहले हरे होते हैं और पकने पर नीले-काले हो जाते हैं, जिनमें बैंगनी गूदा और 8-15 छोटे त्रिकोणीय बीज होते हैं। इसके ताजे या सूखे भागों से अर्क बनाकर इस्तेमाल किया जाता है।
आयुर्वेद के अनुसार, नीलबड़ी कफ और वात दोष को शांत करती है। यह बालों की देखभाल जैसे सफेद बालों को काला करना और झड़ना रोकने में उपयोगी भी है। इसी के साथ ही, यह त्वचा रोगों जैसे दाद या दाग-धब्बों में भी फायदेमंद है। पेट की समस्याओं, जोड़ों के दर्द (गठिया), और लीवर के स्वास्थ्य में इसका खास महत्व है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मददगार है।
पत्तियां, डंडियां और छाल में कैंसररोधी, दर्द निवारक, एनाल्जेसिक और घाव ठीक करने वाले गुण हैं, जो मुंह-गले-आंतों के कैंसर को रोकने और दर्द कम करने में सहायक हैं। फलों और जड़-तनों में हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियों में उपयोगी हैं। पत्तियों-डंडियों का काढ़ा लीवर समस्याओं के लिए कारगर है।
विशेषज्ञों का कहना है कि नीलबड़ी प्राकृतिक चिकित्सा का एक सुरक्षित विकल्प है, लेकिन इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह लें। यह जड़ी-बूटी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली आयुर्वेद की विरासत को जीवंत रखती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





