- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जोड़ों में दर्द, जकड़न...
लाइफ स्टाइल
जोड़ों में दर्द, जकड़न और सूजन से चाहिए छुटकारा? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
SHIDDHANT
9 Feb 2026 8:13 PM IST

x
Delhi दिल्ली। जोड़ों में दर्द, जकड़न और सूजन आजकल बहुत आम समस्या बन गई है, खासकर बढ़ती उम्र और खराब जीवनशैली के कारण, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दर्द को नजरअंदाज किया जाए। हल्के से लेकर गंभीर जोड़ दर्द तक, सभी तरह की परेशानी पर ध्यान देना जरूरी है। सामान्यत: घुटने, कलाई, उंगली, कंधा, टखना और हिप जैसे जोड़ों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। जोड़ों में दर्द और जकड़न के सबसे आम लक्षण हैं, जैसे प्रभावित जोड़ में दर्द या अकड़न, सूजन, हिलने-डुलने में कठिनाई और कभी-कभी जोड़ का आकार बदलना। साथ ही, अगर दर्द किसी संक्रमण या गंभीर समस्या की वजह से हो तो शरीर में बुखार और सामान्य थकान या बदन दर्द भी हो सकता है।
इससे बचने के लिए छोटे-छोटे बदलाव जैसे सही खानपान, तेल से मालिश, आराम और हल्की फिजिकल एक्टिविटी अपनाकर आप जोड़ की सेहत मजबूत रख सकते हैं और दर्द, जकड़न और सूजन से छुटकारा पा सकते हैं। सबसे पहले जरूरी है कि हम अपने शरीर की देखभाल करें। हल्का व्यायाम, योग और ध्यान करने से न सिर्फ जोड़ मजबूत रहते हैं, बल्कि शरीर में लचीलापन और फुर्ती भी आती है। इसके साथ ही सही वजन बनाए रखना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि अधिक वजन जोड़ पर अतिरिक्त दबाव डालता है और दर्द बढ़ा सकता है। पर्याप्त आराम लेना भी उतना ही जरूरी है। शरीर को जरूरत के हिसाब समय दें, जिससे जोड़ खुद को ठीक कर सकें।
घर पर कुछ आसान उपाय अपनाकर भी जोड़ दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रोजाना हल्के गर्म पानी से नहाने से पहले हल्के हाथ से तेल की मालिश करें। सरसों का तेल, तिल का तेल या नारियल का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और जोड़ लचीले रहते हैं। खाने में ध्यान दें कि ऐसी चीजों का सेवन कम करें जो गैस और सूजन बढ़ाती हैं, जैसे आलू, मटर और चना। इसके बजाय अपने आहार में हल्दी, अदरक, जीरा, अजवाइन और मेथी जैसी चीजें शामिल करें, ये सूजन कम करने और जोड़ मजबूत करने में मदद करती हैं। अगर जोड़ दर्द ज्यादा बढ़ जाए या लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Tagsजोड़ दर्दसूजनजकड़नहल्की फिजिकल एक्टिविटीतेल से मालिशयोगध्यानसही खानपानघरेलू उपायगठियास्वास्थ्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





