लाइफ स्टाइल

Navratri Vrat Special: नवरात्रि व्रत में जरूर ट्राई करें लौकी का हलवा

Sarita
22 Sept 2025 9:21 AM IST
Navratri Vrat Special:  नवरात्रि व्रत में जरूर ट्राई करें लौकी का हलवा
x
Navratri Vrat Special: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इन नौ पवित्र दिनों में अधिकतर लोग व्रत रखते हैं. इस दौरान सभी कुछ हल्का, हेल्दी और स्वादिष्ट खाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ मीठा चाहते हैं जो भूख भी मिट जाए और सेहत के लिए भी अच्छा हो, तो लौकी हलवा बेस्ट ऑप्शन है. ये हलवा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि बनाने में भी आसान है. दूध, घी और सूखे मेवे मिलाकर तैयार किया गया ये हलवा व्रत के लिए पूरी तरह बेस्ट है. तो आइए इस आर्टिकल में अपने व्रत के दिनों को स्वाद और स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए घर पर लौकी का हलवा बनाने की विधि के बारे में|
नवरात्रि स्पेशल लौकी का हलवा बनाने के लिए सामग्री :
लौकी (कद्दूकस की हुई) – 2 कप
दूध -2 कप
चीनी – स्वादानुसार
घी – 2 चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काजू, बादाम, पिस्ता (कटे हुए) – सजावट के लिए
किशमिश – 1 चम्मच
विधि :
सबसे पहले लौकी को छीलकर बारीक कद्दूकस कर लें.
अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें. इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर भून लें.
अब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर लौकी को दूध में पकने दें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे दूध नीचे जले नहीं.
जब लौकी और दूध अच्छे से मिलकर गाढ़ा हो जाए, तब उसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
इसके बाद हलवे में इलायची पाउडर, काजू, बादाम और किशमिश डालें. इसे 2-3 मिनट तक हल्की आंच पर पकाएं.
अब तैयार हुए हलवे को गरमा-गरम सर्व करें. फिर इसके ऊपर से थोड़े और मेवे गार्निश करें|
Next Story