लाइफ स्टाइल

Navratri Special Falahari : व्रत में घर पर आसानी से बनाएं आलू बाइट्स

Sarita
28 March 2025 7:49 AM IST
Navratri Special Falahari : व्रत में घर पर आसानी से बनाएं आलू बाइट्स
x
Navratri Special Falahari : नवरात्रि व्रत के दौरान चटपटा खाने की इच्छा को शांत करने के लिए फलाहारी पोटैटो बाइट्स एक बेहतरीन विकल्प हैं. ये स्वादिष्ट, कुरकुरे और आसानी से बनने वाले होते हैं. आइए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका|
सामग्री
आलू – 2-3 (उबले हुए)
सिंघाड़े का आटा – 1/2 कप
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
सेंधा नमक – 1 छोटा चम्मच (व्रत के लिए)
हरा धनिया – 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
जीरा – 1 छोटा चम्मच (भुना हुआ)
अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
घी – 1-2 टेबलस्पून (तलने के लिए)
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और अच्छे से मैश कर लें. मैश किए हुए आलू में हरी मिर्च, अदरक, कटी हुई हरी धनिया, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
अब इस मिश्रण में सिंघाड़े का आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें. मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह से गूथ लें ताकि एक सख्त आटा बन जाए. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बाइट्स बना लें.
एक पैन में घी गर्म करें और इन बाइट्स को गरम घी में हल्का सा गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.
जब बाइट्स अच्छे से क्रिस्पी और सुनहरे हो जाएं, तो इन्हें किचन पेपर पर निकालकर अतिरिक्त घी सोखने दें.
फलाहारी पोटैटो बाइट्स तैयार हैं! इन्हें आप चाय के साथ या फिर अपनी पसंदीदा हरी चटनी के साथ खा सकते हैं. ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि व्रत के दौरान भी आपके चटपटी क्रेविंग को शांत करने के लिए एक बेहतरीन स्नैक हैं|
Next Story