लाइफ स्टाइल

Nail Care Tips: गर्मियों में नाखूनों की ऐसे करें देखभाल

Sarita
15 Jun 2025 8:50 AM IST
Nail Care Tips:  गर्मियों में नाखूनों की ऐसे करें देखभाल
x
Nail Care Tips: दरअसल, नाखून काफी नाजुक होते हैं, ऐसे में तेज धूप और धूल का प्रभाव सबसे ज्यादा उनपर ही पड़ता है। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे कि आपको इनका ध्यान कैसे रखना चाहिए। हमारी बताई गई टिप्स को फॉलो करने के बाद आपके नाखून पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।
नाखूनों को रखें मॉइश्चराइज:
अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि गर्मी के मौसम में नाखूनों को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती, जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, गर्मी में नाखून काफी ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में समय-समय पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसे खासतौर पर नाखूनों की त्वचा पर अप्लाई करें, ताकि क्यूटिकल्स अच्छे से मॉइश्चराइज हो पाएं। ऐसा न करने पर नाखूनों के आस-पास की त्वचा ड्राई हो जाएगी, जिससे नाखून कमजोर पड़ने लगेंगे।
हाथ धोते समय नाखूनों को साफ करें:
जब भी हम हाथ धोते हैं तो हथेली और उसकी उल्टी तरफ की त्वचा को तो खूब अच्छे से साफ करते हैं, लेकिन अक्सर नाखूनों को साफ करना भूल जाते हैं। इस वजह से नाखूनों में गंदगी जम जाती है, जिससे नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसलिए हाथ धोते समय नाखूनों को साफ करने का खास ध्यान रखें। दिन में कम से कम एक बार तो नाखूनों को ब्रश या सॉफ्ट ब्रश से हल्के से साफ करें।
नियमित ट्रिमिंग है जरूरी:
यदि आप नाखूनों को सेट नहीं करेंगे तो इससे ये ऊपर से कमजोर हो जाएंगे। ऐसे में हर हफ्ते या हफ्ते में कम से कम दो बार अपने नाखूनों को ट्रिम करें। इससे नाखूनों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाती है। लंबे नाखूनों में गंदगी जल्दी जमती है, जिससे बदबू और फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ता है। इसलिए ट्रिमिंग जरूरी है।
अगर आप बाहर काम करते हैं, तो नाखूनों पर भी सूरज की किरणों का असर पड़ सकता है। इसलिए अपने चेहरे के साथ-साथ नाखूनों को भी धूप से बचाकर रखें। इसके लिए ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश में SPF बेस्ड टॉप कोट लगाएं। आजकल बाजार में एसपीएफ वाली नेल पॉलिश बड़ी ही आसानी से मिल जाती है, जिसे अप्लाई करके आप अपने नाखूनों को सुरक्षित कर सकते हैं।
Next Story