- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mushroom Sandwich:इस...
लाइफ स्टाइल
Mushroom Sandwich:इस स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन पर भरोसा करें
Sarita
8 Aug 2025 11:57 AM IST

x
Mushroom Sandwich: मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर फूड है, वहीं कई लोगों को यह खाना काफी पसंद भी होता है। आप भी अगर मशरूम को डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो इसका सैंडविच तैयार कर सकते हैं। इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। आपने अगर अब तक इसे ट्राई नहीं किया है तो और इंतजार नहीं करें। यह स्वाद के मामले में भी कम नहीं पड़ता।
सामग्री (Ingredients)
ब्रेड स्लाइस – 7-8
बटन मशरूम – 2 पीस
लहसुन – 1 टी स्पून
प्याज – 1
बीन्स – 4-5
पत्तागोभी – 4-5 टेबल स्पून
शिमला मिर्च – 2 टी स्पून
चीज क्यूब – 1
टमाटर सॉस – 1 टी स्पून
ओरेगेनो – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च – 1/4 टी स्पून
मक्खन – जरूरत के मुताबिक
तेल – 2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले प्याज, लहसुन, शिमला मिर्च, बीन्स को काटकर बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें मशरूम, बीन्स, प्याज और लहसुन डालकर भूनें।
- 1-2 मिनट तक सभी सामग्रियों को भूनने के बाद इसमें बारीक कटी पत्तागोभी और शिमला मिर्च को डालें और पकाएं।
- सभी सामग्रियों को 1-2 मिनट तक भूनने के बाद इसमें काली मिर्च, ओरिगेनो, टमाटर सॉस और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 30 सैकंड तक और पकाने के बाद गैस बंद कर दें और तैयार मसाले को एक बाउल में निकाल लें।
- अब ब्रेड स्लाइस लें और उनके ऊपर चारों ओर फैलाकर मक्खन लगा दें। इसके बाद तैयार किया गया मसाला ब्रेड स्लाइस के ऊपर अच्छी तरह से फैला दें।
- अब इसके ऊपर चीज को कद्दूकस कर डालें। ऊपर से शिमला मिर्च और मशरूम के पीस रखकर ब्रेड स्लाइस को बेक होने के लिए ओवन में रख दें।
- 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर 5 मिनट तक बेक करने के बाद सैंडविच को निकाल लें। मशरूम सैंडविच को गरमागरम ही सर्व करें।
TagsMushroom Sandwichस्वादिष्टस्वास्थ्यवर्धकव्यंजन Mushroom Sandwichdelicioushealthydish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





