- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- खीर से आगे बढ़ें :...
लाइफ स्टाइल
खीर से आगे बढ़ें : सेवई से बनाएं ये 5 हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स
Saba Naaz
22 Jun 2025 4:51 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : सेवई का ध्यान आते ही लोगों को मीठी सेवई बनाने का मन कर जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि इसी सेवई से आप मीठे पकवान की जगह कई अन्य नाश्ते भी तैयार कर सकते हैं। यदि आपको इन पकवानों के बारे में नहीं पता है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
यहां हम आपको सेवई से बनने वाले कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना काफी आसान है और ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। खास बात ये है इन पकवानों को आप उस वक्त भी तैयार कर सकते हैं, जब आपको सुबह-सवेरे देर हो रही हो।
सेवई उपमा : लोगों को ये नाश्ता काफी ज्यादा पसंद आता है। ये सूजी के उपमा की तरह ही तैयार होता है, बस इसमें सूजी की जगह सेवई का इस्तेमाल होता है। इसे बनाने के लिए अपनी पसंदीदा सब्ज़ियों (गाजर, शिमला मिर्च, मटर) और मसालों को एक साथ भूनें। इसके बाद इसमें भुनी हुई सेवई को डालें और फिर इसमें पानी डालकर पकाएं। 5-7 मिनट में ये पककर तैयार हो जाता है।
सेवई कटलेट : ये कटलेट आपने बच्चों को अवश्य ही पसंद आएंगे। इसके लिए उबली सेवइयों को मैश किए हुए आलू, गाजर और मसालों के साथ मिलाएं। इसके बाद इन्हें टिक्की का आकार दें और हल्के तेल में तलें। इसे धनिया-पुदीना की चटनी के साथ घरवालों को सर्व करें।
बेक्ड सेवई बॉल्स : ये बेक्ड सेवई बॉल्स खाने में काफी अच्छे लगते हैं। इसके लिए सबसे पहले भुनी हुई सेवइयों को उबालकर उसे मैश करें। इसके बाद इसमें सभी सब्जियों और पनीर के साथ बॉल्स बनाएं। इसे तलने की जगह ओवन में बेक करें। बस तैयार है बिना ज्यादा तेल के हेल्दी और कुरकुरी डिश।
सेवई रोल : ये पकवान लंच के लिए काफी सही माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले तो सेवई का उपमा तैयार करें। फिर इसे स्टफिंग को पराठे में भरें। साथ में चटनियों को भी पराठे पर लगाएं। ब्रेकफास्ट या लंच के लिए परफेक्ट हेल्दी ऑप्शन मना जाता है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है।
सेवई इडली : सूजी और दाल-चावल की इडली खाकर बोर हो गए हैं तो सेवई की इडली बनाकर तैयार करें। इसके लिए दही में भुनी हुई सूजी को भिगोकर 3-4 घंटों तक के लिए रख दें। इसके बाद इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियों को डालकर उसे इडली के मोल्ड में डालें। 10 मिनट इस इडली को ऐसे ही स्टीम होने दें और फिर निकाल लें। अब इसे चटनी के साथ परोसें।
Tagsखीरसेवईहेल्दीटेस्टीस्नैक्सKheerVermicelliHealthyTastySnacksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





