- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Missi Roti : दोपहर या...
लाइफ स्टाइल
Missi Roti : दोपहर या रात के खाने के लिए पंजाबी मिस्सी रोटी आज़माएँ
Sarita
9 May 2025 11:54 AM IST

x
Missi Roti : मिस्सी रोटी बेसन और गेहूं के आटे से तैयार की जाती है और इसमें ढेर सारे मसालों का स्वाद होता है। इसे दही, अचार या मक्कन के साथ परोसा जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है।
सामग्री :
बेसन – 1 कप
गेहूं का आटा – ½ कप
प्याज – 1 बारीक कटा
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
सौंफ (दरदरी पिसी) – ½ टीस्पून
कसूरी मेथी – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
गरम मसाला – ½ टीस्पून
हल्दी – ½ टीस्पून
अमचूर – 1 टीस्पून
जीरा – ½ टीस्पून
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 टीस्पून
कलौंजी – 1 टीस्पून
तेल या घी – 2 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
मक्खन – ऊपर से लगाने के लिए
सबसे पहले प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें। फिर बेसन और गेहूं का आटा एक बर्तन में छानकर रख लें।
इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरा और अदरक डालकर मिलाएं।
अब कटे प्याज, हरी मिर्च, कसूरी मेथी और हरा धनिया डालें और सबको अच्छी तरह मिक्स करें।
दो चम्मच तेल डालें और मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा नरम न हो, बस मध्यम हो।
अब इस आटे को 10 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।
तय समय के बाद आटे की बराबर लोइयां बना लें।
तवा गरम करें और लोई को बेल लें। उस पर ऊपर से थोड़ा सा कलौंजी और हरा धनिया छिड़कें।
अब रोटी को तवे पर डालें और सूती कपड़े से दबाते हुए दोनों ओर से सेकें।
जब रोटी हल्की सुनहरी हो जाए तो निकाल लें और ऊपर से मक्खन लगाकर सर्व करें।
TagsMissi Rotiदोपहरमिस्सी रोटीMissi RotiLunchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





