- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mint Face Pack: चेहरे...
लाइफ स्टाइल
Mint Face Pack: चेहरे की रंगत निखारने के लिए लगाएं मिंट फेस पैक
Sarita
13 July 2025 11:04 AM IST

x
Mint Face Pack: आज हम आपको बता रहे हैं एक आसान और नेचुरल फेस पैक के बारे में, जो पुदीना यानी मिंट से तैयार किया जा सकता है. यह न केवल चेहरे की गर्मी को दूर करता है, बल्कि त्वचा को ठंडक और चमक भी देता है|
कैसे बनाएं मिंट फेस पैक घर पर:
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको जरूरत होगी कुछ आसान और घर में मौजूद सामग्रियों की. इसे आप रोजाना उपयोग कर सकते हैं और कुछ ही दिनों में चेहरे की रंगत में फर्क महसूस करेंगे|
सामग्री:
1 चम्मच पिसा हुआ पुदीना
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच कच्चा दूध
1 चम्मच गुलाब जल
विधि:
सबसे पहले कुछ ताज़े पुदीने की पत्तियों को धोकर पीस लें और उसका पेस्ट तैयार करें|
एक कटोरी में बेसन, कच्चा दूध और गुलाब जल लें.
अब इसमें पुदीना पेस्ट मिलाएं और एक स्मूद फेस पैक तैयार करें.
इस पेस्ट को 10-15 मिनट फ्रिज में रख दें ताकि यह ठंडा हो जाए.
कैसे करें उपयोग – चेहरे की गर्मी दूर करने का उपाय
चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ करें.
अब इस ठंडे फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
20 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें.
फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें|
फायदे:
यह पैक चेहरे की गर्मी और सूजन को कम करता है.
स्किन को ठंडक देता है और मुंहासे रोकता है.
गुलाब जल और दूध त्वचा को मुलायम बनाते हैं.
बेसन त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर ग्लो लाता है.
घरेलू नुस्खों से स्किन केयर करने का ये तरीका न सिर्फ किफायती है, बल्कि पूरी तरह से नेचुरल भी है|
TagsMintFace Packचेहरेरंगतमिंटफेस पैक Mintfacecomplexionmintface pack जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





