- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Methi Rice: मुंह का...
लाइफ स्टाइल
Methi Rice: मुंह का स्वाद बदलना चाहते हैं तो ट्राई करें ये डिश
Sarita
9 March 2025 6:57 AM IST

x
Methi Rice: मेथी राइस का स्वाद बिल्कुल पुलाव जैसा लगता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी है। इसे खाने पर आप हर तरह से संतुष्ट हो जाएंगे। जब कभी आपका मन कुछ अलग खाने का हो या फिर अपने मुंह का स्वाद बदलना चाहें तो इस डिश पर भरोसा किया जा सकता है। यह आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी। आप किसी सब्जी या फ्राई चने की दाल के साथ भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
चावल- 1 कप
मेथी के पत्ते - 250 ग्राम
हरी मटर - आधा कप
तेल या घी - आवश्यकतानुसार
टमाटर - 1 कटा हुआ
प्याज - 1 कटा हुआ
हरी मिर्च - 2 कटी हुई
अदरक - 1 टुकड़ा
लहसुन - 5-10 कली
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा साबुत - आधा छोटा चम्मच
छोटी इलायची - 2-3
नमक - स्वादानुसार
धनिया पत्ती - गार्निश के लिए
- सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धो लें। अब आप कुकर में इसे पका लें, ध्यान रहे बहुत गीला सा चावल ना बने।
- तभी मेथी राइस का स्वाद बिल्कुल पुलाव जैसा लगेगा। अब एक पैन में तेल डालकर अच्छी तरह से गरम करें।
- अदरक, लहसुन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती को साफ करके बारीक काट लें। अब पैन में जीरा डालें।
- फिर अदरक, हरी मिर्च, छोटी इलायची और लहसुन डालकर भूनें। अब आप इसमें प्याज, टमाटर डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- मेथी के पत्तों को पानी से दो से तीन बार साफ कर लें। आप इसे बारीक काट भी सकते हैं।
- मेथी और मटर के दाने भी पैन में डाल दें और चलाते हुए पकाएं। इसे 3-4 मिनट तक पकाने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डाल दें।
- अब स्वादानुसार नमक डालें और मिक्स कर दें। गैस से पैन को उतार दें। मेथी के मिश्रण को कटोरे में निकाल लें।
- अब पैन को गैस पर रखकर उसमें थोड़ा सा घी या तेल डालें। इसमें पका हुआ चावल और मेथी का तैयार मिक्स्चर भी डाल दें।
- इसे अच्छी तरह से चलाएं। धनिया पत्ती से गार्निश कर दें। तैयार है मेथी राइस। इसे गरम ही सर्व करें।
TagsMethi Riceट्राईडिशMethi RiceTryDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





