लाइफ स्टाइल

दर्द से लेकर अनेक समस्याओ से राहत दिलाता है Meditation

Sanjna Verma
16 Aug 2024 11:43 AM GMT
दर्द से लेकर अनेक समस्याओ से राहत दिलाता है Meditation
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: ध्यान यानी मेडिटेशन के फायदे हम अक्सर पढ़ते और सुनते हैं। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए कुछ मिनट निकालने का वक्त नहीं मिल पाता। मेडिटेशन सिर्फ मन के लिए ही नहीं बल्कि हमारे शरीर के लिए भी जरूरी है। यह न केवल चिंता और तनाव को कम करने में मदद करता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक दर्द को भी संभालने में फायदेमंद है। यह प्राचीन तकनीक माइंड को बॉडी कनेक्शन पर जोर देती है। यह इंसान के अंदर बैलेंस को प्रमोट करता है। मेडिटेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हम मन को एकाग्रता और शांति की अवस्था में ले जाते हैं।
अंदर छिपी शक्तियों को पहचानने का तरीका
द योगा इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर हंसाजी योगेंद्र बताती हैं, Meditation हमें अपने अंदर छिपी शक्तियों को पहचानने और समझने का तरीका बताता है। जब हम ध्यान तकनीकों का अभ्यास करते हैं तो शरीर और मन की तकलीफों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। मेडिटेशन में हमें प्रजेंट पर फोकस करना होता है।
आप भी नहीं कर पाते मेडिटेशन तो सीखें सरल तरीका, बदल जाएगी जिंदगी
रोजाना मेडिटेशन के फायदे
अगर हम नियमित रूप से मेडिटेशन करते रहें तो ब्रेन के पेन रिसेप्टिव सेंटर्स को बदला जा सकता है। ऐसा करने से दर्द के लिए संवेदनशीलता कम हो जाती है। साथ ही आपके अंदर वो ताकत और क्षमता आ जाती है जिससे आप दर्द को नियंत्रित कर सकते हैं।
बढ़ती है दर्द सहने की क्षमता
वैज्ञानिक शोध से भी साबित हो चुका है कि मेडिटेशन शरीर में विभिन्न हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आधुनिक विज्ञान का मानना है कि आपकी मानसिक स्थिति शरीर के कई तरह के दर्दों का कारण होती है। मेडिटेशन इसमें सुधार करता है। इससे दर्द को सहने की क्षमता बढ़ती है। फिर हम उससे खुद को अलग करने के लिए सकारात्मक तरीके ढूंढ पाते हैं। समस्याओं से भरी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में, मेडिटेशन एक शांत और स्वस्थ मन-शरीर संबंध की स्थापना में मदद कर सकता है।
Next Story