लाइफ स्टाइल

Masala French Fries: कुरकुरे स्वाद में एक मसालेदार ट्विस्ट

Sarita
6 Sept 2025 11:09 AM IST
Masala French Fries:  कुरकुरे स्वाद में एक मसालेदार ट्विस्ट
x
Masala French Fries: ये स्नैक्स न केवल जल्दी बन जाता है बल्कि खाने में इतना टेस्टी है कि बच्चों से लेकर हर कोई इसे बार-बार बनाने की जिद करेगा. तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में मसाला फ्रेंच फ्राइज घर पर आसानी से तैयार करने के बारे में बताएंगे.
मसाला फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सामग्री:
आलू – 4 बड़े
कॉर्न फ्लोर – 3 बड़े चम्मच
चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
मसाला फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि :
सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर छील लें और लंबे फ्रेंच फ्राइज की तरह पतले टुकड़ों में काट लें.
कटे हुए आलू के टुकड़ों को ठंडे पानी में 15-20 मिनट भिगोकर रखें.
आलू को हल्का सा उबाल लें. ध्यान रहें, इसे पूरी तरह नरम न करें, फिर इसे पानी निकालकर सूखने दें.
अब एक बाउल में कॉर्न फ्लोर, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक डालकर थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
आलू के टुकड़ों को इस मसालेदार बैटर में अच्छे से लपेट लें.
इसके बाद अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फ्राइज को हल्के फ्लेम पर गोल्डन, क्रिस्पी होने तक तल लें.
तले हुए फ्राइज को टिश्यू पेपर पर निकालें और ऊपर से चाट मसाला और थोड़ा नींबू रस डालें.
तैयार हुए फ्राइज को गरमा-गरम चटनी के साथ सर्व करें|
Next Story