- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Masala Chicken: होली...
लाइफ स्टाइल
Masala Chicken: होली पर बनाएं मसाला चिकन, नोट करें रेसिपी
Sarita
26 Feb 2026 11:58 AM IST

x
Masala Chicken: होली के त्योहार पर हम सभी तरह-तरह के डोशेज बनाकर खुद भी खाते हैं और मेहमानों को भी खिलाते हैं. बात जब होली की हो रही हो तो नॉनवेज को कैसे मिस कर सकते हैं. इस दिन बहुत सारे घरों में कई तरह के नॉनवेज आइटम बनाने का चलन है. अगर आप भी नॉनवेज के शौकीन है तो आज हम आपको मसाला चिकन बनाने की रेसिपी बताते हैं. यह डिश होली के मजे को दोगुना कर देगी. इसका बेहतरीन स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा. तो फिर बिना देर किए इसे मसाला चिकन बनाने की रेसिपी जान लेते हैं|
मसाला चिकन बनाने की सामग्री:
1 किलो चिकन (टुकड़ों में काट कर सिका हुआ)
2 छोटे चम्मच अदरक (कुटा हुआ)
1 टी स्पून लहसुन (कुटी हुई)
3 कप प्याज (बारीक कटा)
2 कप टमाटर (बारीक कटा)
1 टी स्पून गरम मसाला
1 तेजपत्ता
2 टी स्पून नमक
1/2 टी स्पून हल्दी
1 टेबल स्पून धनिया पाउडर1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 कप तेल
2 टेबल स्पून हरा धनिया
2 टेबल स्पून क्रीम
मसाला चिकन बनाने की विधि:
मसाला चिकन बनाने के लिए सबसे पहले तेल गर्म करके उसमें जीरा डालें.
फिर उसमें प्याज का मिश्रण डालकर उसे तेज फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें.
अब आप इसमें टमाटर डालकर तेल अलग होने तक भूनें.
इसके बाद इसमें गरम मसाला, नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
अब आप तेज आंच पर इसमें चिकन के टुकड़े डाल कर इन मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर दें.
फिर इसमें आधा कप पानी डालकर उबाल आने दें.
अब आप आंच को धीमी कर दें और चिकन को सॉफ्ट होने तक पकने दें.
अब आप इसे हरा धनिया और क्रीम से गार्निश करके गरमा गरम सर्व कर दें|
TagsMasala Chickenमसाला चिकनMasala Chicken जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





