लाइफ स्टाइल

एनीमिया से महिलाओं में बढ़ती हैं कई परेशानियां, डाइट में शामिल करें आयरन से भरपूर ये 5 फूड्स

Bhumika Sahu
5 Dec 2022 12:03 PM GMT
एनीमिया से महिलाओं में बढ़ती हैं कई परेशानियां, डाइट में शामिल करें आयरन से भरपूर ये 5 फूड्स
x
आयरन की कमी अक्सर महिलाओं में देखी जाती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आयरन की कमी अक्सर महिलाओं में देखी जाती है। दरअसल, महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होने से शरीर में खून की कमी हो जाती है। तो कई बार डाइट की कमी या प्रेग्नेंसी के कारण भी यह समस्या देखने को मिलती है। आयरन की कमी के कारण आपके बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। इसके साथ ही बार-बार चक्कर आना, शरीर में अकड़न और सुस्त त्वचा जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए आपको कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। हम आपको बताते हैं इन फूड्स के बारे में।
1. किशमिश को भिगोकर खाएं
किशमिश में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। इसे भिगोकर खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। यह महिलाओं की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ावा देता है और शरीर में एनीमिया को दूर करता है।
2. अनार का सेवन करें
रोजाना 1 अनार खाने से महिलाओं में खून की कमी भी दूर हो जाती है। अनार में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने और यहां तक कि शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करने में सहायक होते हैं।
3. पालक का सेवन करें
पालक में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ावा देता है और शरीर में एनीमिया को दूर करता है। इसके अलावा पालक से जिंक और अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
4. सिंघाड़े का सेवन करें
सिंघाड़ा आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। दरअसल, सिंघाड़े में विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ पानी भी अच्छी मात्रा में होता है. यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसके अलावा इसका आयरन रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है।
5. बीन्स खाएं
बीन्स में एरीस की अच्छी मात्रा होती है। इसका सेवन आपको अंदर से स्वस्थ रखने और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। इसलिए शरीर में आयरन की कमी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

(जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story