लाइफ स्टाइल

लौकी का जूस पीने के अनेक फायदे

SANTOSI TANDI
9 March 2024 1:20 PM GMT
लौकी का जूस पीने के अनेक फायदे
x
लौकी के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती है पर साथ ही पोषक तत्वों की कमी भी दूर हो जाती है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ऐ, फास्फोरस और मैग्नीशियम आदि मात्रा में पाए जाते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है। साथ ही इससे बनने वाले जूस का सेवन करना भी बहुत ही फायदेमंद होता है। लौकी को हरी सब्जियों में गिना जाता है। आज हम आपको लौकी के जूस से होने वाले फायदों के बारे में बतायेंगे। तो आइये जानते है इस बारे में....
दिमाग के लिए
लौकी से बना जूस सेहत के साथ साथ दिमाग के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होता है क्योकि इसमें जो तत्व पाए जाते है वह हमारी याददाश्त को बढ़ाने में सहायक होते है।
वजन को घटाने में
लौकी का जूस पीने से मोटापा घटता है क्योकि इसमें बहुतायत में पानी की मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से हमे काफी समय तक भूख नहीं लगने देता है।
पेट सम्बन्धित रोगों करे ठीक
लौकी के जूस के सेवन से पेट सम्बन्धित किसी भी तरह की समस्या नही उत्पन्न हो पाती है जैसे की इससे गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या भी उत्पन्न नही हो पायेगी।
नींद न आने की परेशानी को दूर करे
इससे बने जूस का सेवन सोने से पहले करे, जिनको नींद नहीं आती है इसके सेवन से उन्हें नींद आने लगा जाएगी।
बालो के लिए
लौकी के जूस के सेवन से बालो के असमय सफेद होने की समस्या दूर होती है। इसके नियमित उपयोग से बालो को पोषण की प्राप्ति होने से बाल असमय सफेद नही होंगे।
डायबिटीज़ मरीजो के लिए
डायबिटीज़ वालो के लिए लौकी के जूस का सेवन करना फायदेमंद रहता है क्योकि यह उनके शरीर में ग्लूकटोज की मात्रा को नही बढ़ने देता है और साथ ही उनके शरीर में जमी शुगर को निकालने में सहायक होता है।
ह्रदय सम्बन्धित को दूर करे
इसमें कोलेस्ट्रोल की मात्रा नही होती है इसी वजह से दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद बताया जाता है। साथ ही यह उनके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
Next Story