लाइफ स्टाइल

Mango Rice : गर्मियों में मैंगो राइस बनाते समय ये टिप्स आएंगे बहुत काम

Sarita
14 May 2025 11:46 AM IST
Mango Rice : गर्मियों में मैंगो राइस बनाते समय ये टिप्स आएंगे बहुत काम
x
Mango Rice : अगर आप उन लोगों में से हैं जो आम के मौसमी स्वाद को पसंद करते हैं, तो ये डिश आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। ये ना सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है, और इसे बनाने के लिए आपको किचन में पहले से मौजूद कुछ बुनियादी चीजों की जरूरत होगी। मैंगो राइस बनाते समय आप अपने स्वाद के अनुसार इसे आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं या फिर काजू या मूंगफली के साथ क्रंची टॉपिंग भी डाल सकते हैं। अगर आप बेहद ही डिलिशियस मैंगो राइस बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-
हमेशा ताजे व पके आमों का करें इस्तेमाल:
मैंगो राइस में आम ही डिश का मुख्य आकर्षण है। कोशिश करें कि आप मैंगो राइस बनाते समय मीठा, पका हुआ और रसीला आम चुनें। मैंगो राइस बनाते समय अल्फांसो या केसर जैसे आम का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। खट्टा आम उस मीठे-खट्टे स्वाद को नहीं देगा, जो आप चाहते हैं। ध्यान रखें कि ताजा व पका हुआ आम डिश में सही मिठास और रसीलापन लाता हैं, जो डिश का स्वाद बेहद ही लाजवाब बनता है।
घी में लगाएं तड़का:
जब आप मैंगो राइस बना रहे हैं तो ऐसे में साधारण तेल या रिफाइंड ऑयल की जगह घी का इस्तेमाल करें। सरसों के दाने, करी पत्ते और हरी मिर्च तड़काने के लिए जब घी का इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे आपको बेहद ही लाजवाब स्वाद मिलता है। घी डिश में एक रिच और नटी टेस्ट लाता है, जिससे मैंगो राइस खाने में काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही साथ, इससे डिश को एक ऑथेंटिक टच भी मिलता है।
चावल को ओवरकुक करने से बचें:
मैंगो राइस बनाते समय चावल को ओवरकुक करने से बचना चाहिए। ध्यान दें कि आपको हर दाने को अलग-अलग महसूस करना चाहिए। वह चिपचिपा नहीं होना चाहिए। चावल को अलग से पकाकर उसे थोड़ा ठंडा होने देने से चिपचिपापन कम होता है। सख्त चावल आम और मसालों के रसीलेपन को बेहतर तरीके से होल्ड करते हैं, जिससे हर बाइट में अच्छा स्वाद आता है।
नींबू का भी करें इस्तेमाल:
मैंगो राइस बनाते समय थोड़ा सा इमली का पेस्ट या फिर नींबू का रस इस्तेमाल करना भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे एक खट्टा ट्विस्ट आ सकता है, जो आम की मिठास को संतुलित करता है। साथ ही साथ, यह खट्टापन आम और घी की समृद्धता को काटता है, जिससे चावल का एक अलग ही टेस्ट आता है और चावल बिल्कुल मीठे-मीठे या एकरस नहीं लगते हैं।
पुदीना या धनिया का करें इस्तेमाल:
जब आप मैंगो राइस बना रहे हैं तो हमेशा उसे सर्व करने से पहले पुदीना या धनिया के ताजे पत्तों का इस्तेमाल जरूर करें। ये हर्ब्स आपकी डिश को एक फ्रेशनेस का अहसास देते हैं। हर्ब्स चावल में ठंडक और ताजगी का अहसास लाते हैं। साथ ही साथ, डिश की खुशबू को और भी बढ़ाते हैं।
मूंगफली को सेंक लें:
अगर आप मैंगो राइस को और भी ज्यादा क्रंची बनाना चाहत हैं तो ऐसे में सेंकी हुई मूंगफली या काजू का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। आप इन्हें अलग से सेंक सकते हैं और अंत में मिला सकते हैं ताकि ये नम न हों।
गुड़ का करें इस्तेमाल:
मैंगो राइस बनाते समय गुड़ का इस्तमाल करना भी अच्छा विचार हो सकता है। दरअसल, कभी-कभी आम का खट्टापन बहुत ज़्यादा हो सकता है। अगर आप उसमें एक चुटकी गुड़ डालेंगे, तो फ्लेवर एकदम बैलेंस हो जाएगा। साथ ही साथ, आम की नेचुरल मिठास भी बाहर आएगी और इससे डिश बहुत ज्यादा मीठी भी महसूस नहीं होगी।
मसाले को करें एडजस्ट:
घर पर मैंगो राइस बनाते समय आप उसे अपने टेस्ट के अनुसार बनाकर तैयार कर सकते हैं। जिससे आपको वह परफेक्ट टेस्ट मिलता है, जो आपको चाहिए होता है। मसलन, अगर आपको ज्यादा तिखा पसंद है, तो हरी मिर्च डाल सकते हैं, या फिर एक चुटकी हींग डालकर एक अलग स्वाद पा सकते हैं। गरम मसाला भी मैंगो राइस का स्वाद बढ़ा देता है।
सर्व करने से पहले उसे थोड़ा रेस्ट करने दें:
जब सब कुछ मिक्स हो जाए, तो आम चावल को सर्व करने से पहले लगभग 10 मिनट के लिए आराम करने दें। आराम करने से चावल मसालों और आम के रस को अच्छे से सोख लेते हैं, जिससे हर बाइट में और भी स्वाद आता है। यह फ्लेवर को बेहतर बनाने का एक अच्छा तरीका है।
अगर आप मैंगो राइस का पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको उसके साथ साइड डिश पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। मैंगो राइस के साथ ठंडा रायता, पापड़ या सादा खीरे का सलाद काफी अच्छा लगता है।
Next Story