लाइफ स्टाइल

Mango Panna:बस चंद मिनटों में बनाएं कड़वा-मीठा मैंगो पन्ना

Sarita
14 May 2025 9:08 AM IST
Mango Panna:बस चंद मिनटों में बनाएं कड़वा-मीठा मैंगो पन्ना
x
Mango Panna: कच्चे हरे-हरे छोटे आमों को देखकर या तो आम की खट्टी और तीखी चटनी की याद आती है या फिर आम पन्ना की. आम पन्ना एक ऐसा हेल्दी और सुपर समर ड्रिंक है, जो आपको लू, डिहाइड्रेशन से बचाने में बेहद कारगर होता है. आम पन्ना काफी लोगों को पीना पसंद होता है, लेकिन कुछ लोग इसे बनाना नहीं जानते हैं. चलिए आपको आज कच्चे आम से बनने वाले आम पन्ना की रेसिपी के बारे में बताते हैं. आम पन्ना की रेसिपी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की है. इस रेसिपी की खास बात ये है कि शेप ने इसमें पका हुआ आम भी डाला है. आइए जानते हैं इसे खट्टे-मीठे आम पन्ना को बनाने की रेसिपी और सामग्री के बारे में यहां|
आम पन्ना बनाने के लिए सामग्री:
कच्चा आम- 3/4 कप
पका हुआ आम- 1 कप
चीनी- 1 कप
भुना जीरा पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
काला नमक- 1 छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
पुदीना के पत्ते- मुट्ठी भर
पानी-3 कप
बर्फ के टुकड़े
आम पन्ना बनाने के लिए पहले कच्चे आम के छिलके छील दें. इसे बेहद छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें. इसी तरह पके आम के छिलके को हटा कर टुकड़े में काट लें. इसे एक मिक्सी जार में डालें. इसमें चीनी, काला नमक, भुना जीरा, नमक, पुदीने की पत्तियां (पानी से धोकर डालें), पानी डाल दें. जार का ढक्कन लगाएं और ग्राइंड करें. अब इसे एक गिलास में डालें. इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें, ताकि ये ठंडा हो जाए. अब आप इसे पीने का आनंद लें|
Next Story