लाइफ स्टाइल

Mango Jam: बच्चों को खुश करने के लिए सबसे बढ़िया चीज

Sarita
20 April 2025 6:59 AM IST
Mango Jam: बच्चों को खुश करने के लिए सबसे बढ़िया चीज
x
Mango Jam: फलों के राजा का स्वाद बच्चे हो या बुजुर्ग घर के हर सदस्य को पसंद आता है। आम तौर पर लोग मैंगो शेक या जूस बनाकर पीते हैं। बाजार में आम से बना जैम भी मिलता है। हालांकि इसमें प्रिजर्वेटिव्स डले होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही आम का जैम बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसे पराठा, ब्रेड, रोटी पर लगाकर खाने के लिए दें। जो भी इसे चखेगा वो इसका मुरीद हो जाएगा। उसके लिए यह खाने का मुख्य हिस्सा बन जाएगा।
सामग्री (Ingredients)
आम पका हुआ - 3 कप या 600 ग्राम
कच्चा आम - 1 कप या 200 ग्राम
चीनी - 150 ग्राम
- सबसे पहले पके और कच्चे आम के छिलके हटा दें और इन्हें टुकड़ों में काट लें।
- अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें। फिर इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
- जब ये पूरा पेस्ट की तरह बन जाए तो बाउल में निकाल लें।
- अब एक पैन को गैस पर रखें और इसमें इस आम के पेस्ट को डाल दें।
- इसे अच्छी तरह से पकाएं। कम आंच पर चलाते हुए पेस्ट को टाइट कर लें।
- जब ये जेली जैसा बन जाए तो आंच बंद कर दें।
- अब इसे ठंडा होने दें। फिर एक जार में डालकर फ्रिज में रख दें।
Next Story