लाइफ स्टाइल

Mango Drinks:आम से बने ये ड्रिंक्स गर्मियों का मजा दोगुना कर देंगे

Sarita
8 April 2025 7:52 AM IST
Mango Drinks:आम से बने ये ड्रिंक्स गर्मियों का मजा दोगुना कर देंगे
x
Mango Drinks: आम तो बच्चों से बड़ों तक सभी का पसंदीदा होता है. इसके कई तरह की डेजर्ट्स से लेकर ड्रिंक भी बनाई जाती है. आप भी अगर आप के दीवाने हैं तो यहां दी गई आम से बनने वाली ड्रिंक आपको भी इस गर्मी जरूर ट्राई करनी चाहिए|
मैंगो लस्सी लगती है लाजवाब
आम की लस्सी का स्वाद लाजवाब होता है. इसे बनाने के लिए आम का गूद निकालकर इसे दही, चीनी के साथ ब्लेंड कर लें. इसके बाद थोड़ा सा इलायची पाउडर मिलाएं और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स एड करके आइसक्यूब डालें या फिर इसे फ्रिज में रखकर ठंडा होने के बाद सर्व करें|
मैंगो शेक बनाएं
गर्मियों में आमरस का स्वाद नहीं लिया तो क्या किया. पके हुए आम का छिलका हटाकर गूदे को एक बर्तन में निकाल लें. इसे मिक्सर में डालकर थोड़ी चीनी और दूध डालें. इसे अच्छी रह पीस लें. इसमें थोड़ा सा बर्फ डालकर एक दो बार के लिए फिर से ब्लेंडर को चलाएं. गिलास में डालें, इसमें कटे हुए नट्स और ड्राई फ्रूड्स को मिला दें|
मैंगों-कोकोनट मोजिटो बनाएं
रिफ्रेशिंग ड्रिंक की बात करें तो आप मैंगों मोजिटो बना सकते हैं. इसके लिए आम को ब्लेंड करने के बाद इसमें नींबू का रस डालें. थोड़ा सा काला नमक और चुटकी भर काली मिर्च एड करें. इसमें नारियल पानी एड करें और बर्फ डालकर एंजॉय करें|
Next Story