- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mango Cake: अपने खास...
लाइफ स्टाइल
Mango Cake: अपने खास स्वाद से सबको मंत्रमुग्ध कर देती है ये डिश
Sarita
26 May 2025 6:28 AM IST

x
Mango Cake: यह रेसिपी बनाने में तो आसान है ही साथ ही इसका टेस्ट भी लाजवाब है। आप इसे आम दिनों के साथ स्पेशल अवसरों के लिए भी तैयार कर सकते हैं। जो भी इसे एक बार खा लेगा, फिर उसके दिमाग से यह डिश कभी नहीं निकलेगी। इसका स्वाद सबकी जुबान पर चढ़ जाता है और कह सकते हैं कि वे इसके सम्मोहन में बंध जाते हैं। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से बिना किसी परेशानी के इसे आराम से बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
डेढ़ कप मैदा
डेढ़ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
डेढ़ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
डेढ़ छोटा चम्मच छोटी इलायची का पाउडर
चुटकीभर नमक
200 ग्राम कैस्टर शुगर
200 ग्राम आम का गूदा
150 मिली दूध
डेढ़ छोटा चम्मच नींबू का रस
100 मिली रिफाइन तेल
- माइक्रोवेव को पहले से ही 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें और एक केक मोल्ड में रिफाइन तेल की ग्रीसिंग करके उस पर बटर पेपर लगा दें।
- अब दूध का आधा हिस्सा लें और उसमें सिरका डाल दें। इस मिक्सचर को अच्छे से मिला लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब एक गहरे बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और पिसी हरी इलायची को एक स्ट्रेनर से छान लें। अब इस मिक्सचर को अच्छे से मिला लें।
- अब जो आपने दूध में सिरका डालकर छोड़ा था उस मिक्सचर को ड्राई मिक्सचर में डाल दें। अब एक अलग बर्तन में आम का पल्प, तेल और कैस्टर शुगर को डालें और मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से एक ही डायरेक्शन में कुछ देर के लिए कट फोल्ड करते रहें। ज्यादा देर के लिए इस प्रक्रिया को दोहराए नहीं क्योंकि इससे केक अच्छे से बेक नहीं होगा।
- अब तैयार किए गए मिक्सचर को ग्रीसिंग मोल्ड में डालें और इसे अच्छे से टैप कर दें। केक को पहले से प्रीहिट किए ओवन में 50 मिनट के लिए बेक करें।
- केक बेक हुआ है कि नहीं इसके लिए आप 40 मिनट बाद चाकू की मदद से चेक करें कि केक ठीक से पका है कि नहीं।
- अगर चाकू बड़े ही आराम से केक में से निकल गया है तो समझ जाइए कि आपका केक अच्छे से बेक हो गया है। तैयार है प्योर वेज मैंगो केक।
TagsMango Cakeस्वादडिशMango CakeTasteDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





