लाइफ स्टाइल

Makhana Rabri: घर पर बनाएं ये लाजवाब डिश, सेहत के लिए है फायदेमंद

Sarita
19 July 2025 6:59 AM IST
Makhana Rabri: घर पर बनाएं ये लाजवाब डिश, सेहत के लिए है फायदेमंद
x
Makhana Rabri: आपने मखाना की खीर तो चखा होगी लेकिन शायद इसकी रबड़ी का मजा नहीं लिया हो तो इस बार यह मौका नहीं चूकें। आप इसे घर पर बनाकर जरूर देखें। इसे बनाना आसान होता है और ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसका स्वाद किसी भी मावे की मिठाई से बेहतर होता है। मखाना सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही पाचन क्षमता भी बेहतर होती है।
सामग्री (
Ingredients
)
मखाना - 1 कप
दूध - आधा लीटर
खजूर - 1 कप पीसा हुआ
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
घी - 1 छोटा चम्मच
मिक्स ड्राई फ्रूट्स - 1 बड़ा चम्मच
विधि (Recipe)
- सबसे पहले गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। जब पैन गरम हो जाए तब उसमें 2 चम्मच घी डालकर 1 कप मखाने डाल दें।
- मखानों को धीमी आंच पर कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। भूने हुए मखाने को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें।
- अब गैस पर एक गहरा पैन रखें और उसमें आधा लीटर दूध डालें और इसे मीडियम आंच पर कुछ देर तक उबलने दें।
- जब दूध अच्छी तरह उबल जाए तब इसमें ग्राइंड किए हुए दरदरे मखाना और एक कप पिसा हुआ खजूर डालें और इन्हें 15 मिनट तक पकाएं।
- जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब इसमें इलायची पाउडर और घी में भुने हुए मेवे डालें।
- अब धीमी आंच पर इसको 5 मिनट तक पकाएं और लगातार हिलाते रहें।
- आपकी स्वादिष्ट मखाना रबड़ी तैयार है। इसे प्लेट में गरमागरम सर्व करें।
Next Story