लाइफ स्टाइल

Makhana Chaat:शाम के नाश्ते के लिए बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद मखाना चाट

Sarita
4 July 2025 6:28 AM IST
Makhana Chaat:शाम के नाश्ते के लिए बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद मखाना चाट
x
Makhana Chaat: अगर आपको शाम को कुछ हल्का और हेल्दी खाने का मन कर रहा है तो मखाना चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह चाट न सिर्फ स्वाद में लजीज होती है बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को भी फायदा पहुंचाते हैं।
मखाना चाट बनाने की सामग्री:
मखाने – 2 कप
देसी घी – 1 छोटा चम्मच
प्याज (बारीक कटा) – 1/4 कप
टमाटर (बारीक कटा) – 1/4 कप
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा)
मूंगफली (भुनी हुई) – 2 चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
काला नमक – आधा चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
दही – 2 से 3 चम्मच
इमली की चटनी – 1 चम्मच
एक पैन में थोड़ा घी गरम करें और उसमें मखानों को धीमी आंच पर हल्का कुरकुरा होने तक भून लें. फिर उन्हें ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
अब एक मिक्सिंग बाउल में भुने हुए मखाने डालें. इसके बाद प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया भी डाल दें.
अब इसमें चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें. ऊपर से दही और इमली की चटनी डालें और चाहें तो भुनी हुई मूंगफली भी मिला सकते हैं.
बस हो गई तैयार स्वाद और सेहत से भरपूर मखाना चाट. ध्यान रहे, इसे तुरंत परोसें, ताकि मखाने सॉफ्ट न हों और क्रिस्पी बने रहें|
Next Story