- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मां बनने के सफर को...
लाइफ स्टाइल
मां बनने के सफर को बनाएं आसान, रोज करें ये सरल योगासन
jantaserishta.com
13 April 2026 11:21 AM IST

x
नई दिल्ली: मां बनने का सफर हर महिला के लिए बहुत खास होता है, लेकिन इसके साथ कई शारीरिक और मानसिक बदलाव भी आते हैं। ऐसे में अगर आप इस पूरे समय को थोड़ा आसान और सुखद बनाना चाहती हैं, तो रोजाना हल्के-फुल्के योगासन करना एक बेहतरीन तरीका है। योग न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मन को भी शांत रखता है, जिससे आप इस खूबसूरत सफर का आनंद बेहतर तरीके से ले पाती हैं।
गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को कमर दर्द, थकान, नींद की कमी और तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रोज थोड़ा समय निकालकर योग करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। शुरुआत आप कुछ आसान एक्सरसाइज से कर सकती हैं, जैसे गर्दन को धीरे-धीरे आगे-पीछे और दाएं-बाएं घुमाना, कंधों को रोटेट करना या पैरों की हल्की मूवमेंट करना। ये छोटे-छोटे अभ्यास आपके शरीर को एक्टिव रखते हैं और जकड़न को कम करते हैं।
इसके बाद आप कुछ सरल योगासन कर सकती हैं, जैसे ताड़ासन, वृक्षासन या सुखासन। ये आसन शरीर का संतुलन बनाए रखते हैं और मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। अगर आपको ज्यादा थकान महसूस हो रही हो, तो शवासन जैसे आरामदायक आसन जरूर करें, इससे शरीर को राहत मिलती है।
सांस से जुड़े अभ्यास यानी प्राणायाम भी इस दौरान बहुत जरूरी होते हैं। गहरी सांस लेना और छोड़ना, नाड़ी शोधन या भ्रामरी जैसे प्राणायाम मन को शांत करते हैं और तनाव कम करते हैं। इससे नींद भी बेहतर आती है और मन में सकारात्मकता बनी रहती है। आप रोजाना 10–15 मिनट ध्यान भी कर सकती हैं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप अपने बच्चे के साथ एक खूबसूरत जुड़ाव महसूस करेंगी।
सबसे जरूरी बात यह है कि योग करते समय आप अपने शरीर की सुनें। अगर किसी भी आसन में असहजता या दर्द महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं। डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अपनी दिनचर्या बनाएं, ताकि आप पूरी तरह सुरक्षित रहते हुए योग का लाभ उठा सकें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





