लाइफ स्टाइल

Breakfast में जरूर करें ये आहार शामिल, मिलता है भरपूर विटामिन्स

Sanjna Verma
16 July 2024 1:26 AM GMT
Breakfast में जरूर करें ये आहार शामिल, मिलता है भरपूर विटामिन्स
x
Breakfast tips: अधिकतर भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते में कई लोग पोहा (Poha) खाना पसंद करते हैं। इसकी सबसे अहम दो वजह तो यही है कि पोहे में आप अपनी मनचाही सब्जियां जैसे गाजर, बीन्स आदि डालकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं। यह बनाने और पचाने दोनों में आसान होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत (Health) के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पोहे में सेहत के लिहाज से फायदेमंद कई गुण पाए जाते हैं, ऐसे में आइए जानें कैसे पोहा खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
जान लीजिए पोहा खाने के फायदे
1- डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, पोहा में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इसे सुबह नाश्ते में खाने से दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है। हालांकि, इसे खाते वक्त पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान देना जरूरी है।
2- पोहा आयरन से भी भरपूर होता है, जो एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसलिए यह एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करता है और एनीमिया के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।
3-पोहा में फाइबर काफी मात्रा में होता है। यह तो आप जानते ही हैं कि वजन घटाने की डाइट के दौरान फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। तो पोहा को ब्रेकफास्ट में शामिल करने से यह आपका वजन घटाने में मदद कर सकता है।
4-हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, पोहा में आयरन, Potassium, Vitamin A, Vitamin C and Vitamin Dके साथ कई और पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के साथ आपका वजन कम करने में भी फायदेमंद हो सकते हैं।
5-खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका पाचन बेहतर बनता है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से कब्ज की समस्या नहीं होती और अगर पहले से है भी, तो इससे राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा, फाइबर गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, जिससे गट माइक्रोबायोम बेहतर रहता है। अगर आप पोहे में नींबू निचोड़कर खाना पसंद करते हैं, तब तो यह और फायदेमंद हो सकता है। नींबू के खट्टे स्वाद की वजह से मुंह में सलाइवा ज्यादा बनता है, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है।
6-ब्रेकफास्ट में पोहा खाने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रह सकता है। पोहा न केवल पचाने में आसान है, बल्कि यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करा सकता है। पोहा हमारे खून में शुगर को धीमी गति से रिलीज करता है, जिससे बार-बार लगने वाली भूख मिट जाती है और सीमित खाना खाते हैं ऐसे में आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
Next Story