लाइफ स्टाइल

घर पर आसानी से बनाएं पाव भाजी, रेसिपी

Kajal Dubey
3 April 2024 11:30 AM IST
घर पर आसानी से बनाएं पाव भाजी, रेसिपी
x
लाइफ स्टाइल : आप इसे घर पर बनाकर इसका स्वाद ले सकते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए भाजी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप पाव या ब्रेड के साथ खा सकते हैं. तो आइये जाने इस रेसिपी के बारे में.
आवश्यक सामग्री
मक्खन - 2 बड़े चम्मच
टमाटर - 3
मटर - ¼ कप
शिमला मिर्च - ½
आलू - 2 (उबले और मसले हुए)
नमक - 1 चम्मच
पानी – ½ कप
लाल मिर्च पाउडर - 1¼ छोटा चम्मच
हल्दी - ¼ छोटा चम्मच
पाव भाजी मसाला - 1½ छोटा चम्मच
कसूरी मेथी - 2 चम्मच
धनिया पत्ती - 3 बड़े चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
प्याज - 1
नींबू का रस - ½
पानी - ½ कप
भाजी बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में मक्खन गर्म करके उसमें टमाटर, मटर, शिमला मिर्च, आलू, नमक डालकर 2 मिनट तक भून लें.
- फिर इसमें पानी मिलाकर 10 मिनट तक पकाएं और फिर मैशर से अच्छी तरह मैश कर लें.
- लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, पाव भाजी मसाला, कसूरी मेथी, हरा धनिया मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं.
- अब इसे तवे के किनारों पर फैलाएं. बीच में खाली जगह बनाएं, उसमें मक्खन, लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला, कसूरी मेथी, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज, नींबू का रस डालें और 1 मिनट तक पकाएं.
- फिर किनारों पर मसाला लगाएं और अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद इसमें ½ कप पानी मिलाएं और मैशर से चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं.
- लीजिए आपकी सब्जी तैयार है.
Next Story