- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Maha Shivratri Outfit...
लाइफ स्टाइल
Maha Shivratri Outfit Ideas: आज महाशिवरात्रि ,पुरुषों और महिलाओं के लिए शानदार आउटफिट आइडिया
Sarita
15 Feb 2026 10:52 AM IST

x
Maha Shivratri Outfit Ideas: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना, व्रत और रात्रि जागरण का विशेष दिन है। इस दिन भक्त मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और पारंपरिक परिधान पहनना शुभ माना जाता है।अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर एथनिक और आध्यात्मिक लुक पाना चाहते हैं, तो यहां पुरुष और महिलाओं के लिए बेस्ट आउटफिट आइडिया दिए जा रहे हैं। साथ ही महाशिवरात्रि पूजा में किस रंग के कपड़े शुभ माने जाते हैं, ये भी जान लें।
महाशिवरात्रि पर कौन से रंग पहनें?
महाशिवरात्रि पर खासतौर पर ये रंग शुभ माने जाते हैं,
सफेद
हल्का नीला
हरा
क्रीम
हल्का ग्रे
भगवा
इन रंगों को भगवान शिव को शांति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
स्टाइलिंग टिप्स:
अधिक चमक-दमक से बचें।
आरामदायक कपड़े पहनें, क्योंकि व्रत और पूजा में लंबा समय लग सकता है।
सिंपल और क्लासिक लुक रखें।
प्राकृतिक फैब्रिक जैसे कॉटन और सिल्क चुनें।
महिलाओं के लिए महाशिवरात्रि स्पेशल आउटफिट आइडिया
साड़ी:
महाशिवरात्रि पर सफेद रंग पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। कॉटन या सिल्क साड़ी के साथ रुद्राक्ष माला पहनकर आप सिंपल और दिव्य लुक पा सकती हैं। इसके अलावा इस दिन लाल या हरे रंग की साड़ी भी शुभ मानी जाती है
स्टाइल टिप: हल्का मेकअप और गजरा लुक को और निखार देगा।
अनारकली सूट या कॉटन सलवार सूट:
हल्के रंगों का एथनिक सूट मंदिर जाने के लिए परफेक्ट विकल्प है। पेस्टल शेड्स या हल्के ब्लू रंग का चुनाव करें
अगर आप रात्रि जागरण या विशेष पूजा में शामिल हो रही हैं और पारंपरिक लुक चाहती हैं तो सिंपल लहंगा-चोली शानदार विकल्प हो सकता है।
इंडो-फ्यूजन कुर्ती विद पलाजो:
आजकल इंडो-फ्यूजन स्टाइल काफी ट्रेंड में है। लंबी कुर्ती के साथ पलाज़ो पहनकर आप आरामदायक और स्टाइलिश दोनों दिख सकती हैं।
ज्वेलरी और एक्सेसरीज़:
रुद्राक्ष माला
चांदी के झुमके
कांच की चूड़ियां
सिंपल बिंदी
पुरुषों के लिए महाशिवरात्रि स्पेशल आउटफिट आइडिया:
सफेद कुर्ता-पायजामा:
महाशिवरात्रि पर पुरुषों के लिए सफेद या क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा सबसे लोकप्रिय विकल्प है।
स्टाइल टिप: इसके साथ नेहरू जैकेट पहनकर रॉयल लुक पा सकते हैं।
धोती-कुर्ता:
अगर आप मंदिर में विशेष पूजा कर रहे हैं और पारंपरिक लुक चाहते हैं, तो धोती-कुर्ता पहनना बेहद शुभ और स्टाइलिश माना जाता है।
TagsMaha Shivratri Outfitमहाशिवरात्रिपुरुषोंमहिलाओंआउटफिट Maha Shivratri OutfitsMahashivratri Outfits for Men and Women जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





