- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Litchi Ice Cream:नया...
लाइफ स्टाइल
Litchi Ice Cream:नया फ्लेवर आजमाना चाहते हैं तो यह है परफेक्ट ऑप्शन
Sarita
18 May 2025 6:28 AM IST

x
Litchi Ice Cream:आज हम आपको लीची की आइसक्रीम बनाना बताएंगे। चिलचिलाती गर्मी में ठंडी-ठंडी लीची खाने में बहुत मजेदार लगती हैं। अगर आपको लीची खाना पसंद है तो बता दें कि इसकी आइसक्रीम भी आपको तृप्त कर देगी। आइसक्रीम में नया फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं तो आज ही घर पर बनाएं यह टेस्टी डिश। इसे खाने वाले इसकी तारीफ ही करते रह जाएंगे। अगर इस दौरान कोई मेहमान आ जाए तो उसे भी यह सरप्राइज दे सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
10-12 लीची (बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
1 कप क्रीम
आधा कप चीनी
2 बड़े चम्मच सूखे मेवे
- सबसे पहले चीनी में क्रीम मिलाकर 10 से 15 मिनट तक अच्छे से फेंट लें।
- सभी सूखे मेवों को बारीक टुकड़ों में काट लें।
- फेंटी हुई क्रीम में लीची के टुकड़े और मेवे डालकर मिलाएं।
- अब मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर फ्रिजर में जमने के लिए रख दें।
- जब आइसक्रीम जम जाएं तो इसे बाहर निकालकर एक बार और अच्छी तरह से फेंट लें और दोबारा जमने के लिए रख दें।
- लीची आइसक्रीम तैयार है। अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश कर इसका लुत्फ उठाएं।
TagsLitchiIce Creamफ्लेवरऑप्शनLitchiFlavorOptionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





