लाइफ स्टाइल

Lifestyle: महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ रखना चाहिए इन खास बातों का ध्यान, हमेशा बनी रहेंगी फिट

Admindelhi1
6 Jun 2024 1:30 AM GMT
Lifestyle: महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ रखना चाहिए इन खास बातों का ध्यान, हमेशा बनी रहेंगी फिट
x
उन्हें सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

लाइफस्टाइल: अच्छी लाइफ जीने के लिए शरीर और मन दोनों का चंगा होना ज़रूरी है। बढ़ती उम्र और बिजी लाइफस्टाइल के चलते अक्सर महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल ठीक से नहीं रख पाती हैं। इस वजह से उन्हें सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं वो तरीके जिनसे आप खुद को फिट रख सकती हैं।अक्सर महिलाएं पूरे परिवार के लिए खाना पकाती हैं और सबके खाने के बाद जो बचता है, वही खा लेती हैं। कम पड़ने पर एक्स्ट्रा बनाती नहीं हैं और कई बार तो खान नहीं बचने पर वो खाना स्किप भी कर देती हैं। ऐसा करना उनकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा खान पान, खुद के लिए पर्याप्त समय और फिजिकल वर्कआउट जरूरी है।

भोजन में प्रोटीन का रखें खास ध्यान

भारतीय भोजन में प्रोटीन की काफी कमी रहती है। कुछ डाइट को शामिल कर हम प्रोटीन की कमी हो पूरा कर सकते हैं। पोषक तत्वों वाले फूड शामिल कर सकते हैं।

फास्ट फूड को करें अवाइड

फास्ट फूड खाने से सेहत पर काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसा खाने आपको मोटापा और हाइपरटेंशन की समस्या होती है। भूख को कंट्रोल करना है तो आपको स्वस्थ आहार लेना अहम होता है।

नियमित तौर पर करवाएं जांच

महिलाओं को नियमित रुप से जांच करवाते रहना जरुरी होता है। वहीं कुछ नियमों के अनुसार ही आपको लाइफस्टाइल का ध्यान रखना चाहिए। ये आपके जीवन में काफी महत्व रखता है।

Next Story