लाइफ स्टाइल

Lifestyle: गर्मियों में बिना एसी-कूलर के कैसे रखें अपने घर को ठंडा, अपनाएं ये टिप्स

Sarita
22 March 2025 7:35 AM IST
Lifestyle: गर्मियों में बिना एसी-कूलर के कैसे रखें अपने घर को ठंडा, अपनाएं ये टिप्स
x
Lifestyle: गर्मियों में एसी और कूलर चलाए रखने से बिजली का बिल कई गुना बढ़ जाता है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक इस साल गर्मियों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा. हो सकता है आपके घर में तो अभी से पंखे चलने भी शुरू हो गए हों या फिर अगले वीकेंड आप एसी की सर्विस करवाने की भी सोच रहे हों. वहीं अगर आप बिना एसी और कूलर के अपने घर को ठंडा बनाए रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स दे रहे हैं
छत पर पानी का छिड़काव
घर को ठंडा बनाए रखने के लिए आप छत पर पानी का छिड़काव कर सकते हैं. छत पर सीधी धूप पड़ने से कमरा जल्दी गर्म हो जाता है. जिसकी वजह से ऊपर के कमरे में रहने वाले लोग गर्मी से परेशान होने लगते हैं|
इन डोर पौधों की लें मदद
कमरे में लगे पौधे गर्म हवा को ठंडा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. पौधे हवा में नमी बढ़ाते हैं. जिससे कमरे का तापमान कम हो जाता है और वो ठंडा बना रहता है|
गर्मियों के मौसम में घर को ठंडा बनाए रखने के लिए हल्के रंग के पर्दे और बेडशीट का यूज करना सही रहता है. गर्मियों में हल्के रंग यूज करने से गर्मी का एहसास कम होता है|
बिजली का करें कम यूज
बाहर ही नहीं घर के अंदर की गर्मी को भी कम करने के लिए बिजली से चलने वाले उपकरणों का कम से कम प्रयोग करें. ऐसा करने से घर के अंदर गर्मी नहीं होगी|
घर के दरवाजे रखें बंद
गर्मियों में अगर आप चाहते हैं कि आपका घर ठंडा बना रहे तो दोपहर के समय घर की खिड़की और दरवाजे बंद रखें. दिन के इस समय गर्मी अचानक से बढ़ जाती है. ऐसे में दोपहर में पर्दे लगाकर रखें. कूलर चलाने की जगह घर को ठंडा बनाए रखने का यह अच्छा ऑप्शन है|
Next Story