- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lemon Rice Recipe घर...
लाइफ स्टाइल
Lemon Rice Recipe घर पर बनाना चाहते हैं बाजार जैसा लेमन राइस, तो अपनाएं ये तरीका
Sarita
20 April 2025 9:27 AM IST

x
Lemon Rice Recipe :लेमन राइस एक स्वादिष्ट और पौष्टिक दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जो खासतौर पर गर्मी के मौसम में बहुत पसंद किया जाता है। इसे पापड़, अचार और रायते के साथ परोसकर आप इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं। अगर आप इसे बाजार जैसा बनाना चाहते हैं, तो इस विधि का पालन करें। यह न सिर्फ आसान है, बल्कि बिल्कुल जैसे आप बाजार में खाते हैं, वैसा स्वाद मिलेगा।
सामग्री
पके हुए चावल – 2 कप
नींबू का रस – 2-3 टेबलस्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
राई (सरसों के दाने) – 1 टीस्पून
करी पत्ता – 8-10 पत्तियां
सूखी लाल मिर्च – 2
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
हींग – 1 चुटकी
उड़द दाल – 1 टीस्पून
चना दाल – 1 टीस्पून
काजू – 8-10 (वैकल्पिक, भूने हुए)
नमक – स्वाद अनुसार
ताजा धनिया पत्ती – गार्निश के लिए
लेमन राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को पकाएं और ठंडा होने दें। चाहें तो 4-5 घंटे पहले चावलों को बनाकर रख दें, ताकि वो पूरी तरह से ठंडे हो जाएं।
चावलों को ठंडा होने के बाद पैन में तेल गरम करें। उसमें राई डालें और जब वह चटकने लगे तो करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, उड़द दाल, चना दाल डालें। मसालों को1-2 मिनट तक भूनें, जब तक दाल हल्की भूरी न हो जाए।
अब इसमें हल्दी पाउडर और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद, नमक डालें और फिर नींबू का रस डालें। अब पके हुए चावल को तड़के में डालें और हल्के हाथों से मिला लें ताकि चावल टूटे नहीं। ऊपर से उसमें काजू डालें और अच्छे से मिलाएं। आखिर में ताजी धनिया पत्तियां डालकर गार्निश करें और गरमा-गरम परोसें।
TagsLemon Riceलेमन राइसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





