- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lehsuni Methi Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Lehsuni Methi Recipe: सर्दियों में सेहत के लिए औषधि है लहसुनी मेथी, ये रही रेसिपी
Sarita
23 Nov 2025 9:08 AM IST

x
Lehsuni Methi Recipe: सर्दियों में आने वाली हरी पत्तेदार सब्जियां पौष्टिकता से भरपूर होती हैं. मेथी का साग भी स्वाद के साथ सेहत का खजाना होता है. पालक-मेथी तो ज्यादातर लोग बनाकर खाते हैं. लहसुनिया मेथी की सब्जी गजब की स्वादिष्ट लगती है. ये किसी औषधि से कम नहीं होती है, क्योंकि लहसुन और मेथी दोनों ही गर्म तासीर के होने के साथ ही पोषक तत्वों के मामले में भी पीछे नहीं है, इसलिए इन दोनों चीजों का साथ में सेवन करना आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. ये सब्जी सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है और डायबिटीज, जोड़ों के दर्द, लिवर को हेल्दी रखने में भी ये काफी फायदेमंद है.इसके अलावा ये आपकी इम्यूनिटी को भी सही रखेगी. चलिए देख लेते हैं लहसुनी मेथी की रेसिपी-|
हेल्थ लाइन के मुताबिक, मेथी में फाइबर, प्रोटीन, आयरनस मैगनीज, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं तो वहीं लहसुन में भी प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, विटामिन सी, बी कॉम्पलेक्स के कई विटामिन समेत ढेरों न्यूट्रिएंट्स होते हैं. चलिए देख लेते हैं लहसुनी मेथी की रेसिपी|
क्या चाहिए होंगे इनग्रेडिएंट्स?
लहसुनी मेथी के लिए आपको 500 ग्राम मेथी, 3 चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच हींग, 1 प्याज, 1 टमाटर, 10-12 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला चाहिए होगा.
पेस्ट के लिए इनग्रेडिएंट्स:
1 प्याज, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 8-10 लहसुन की कलियां, एक इंच अदरक का टुकड़ा, 2 तेजपत्ता, 3 लौंग, 3-4 काली मिर्च, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, स्वाद के मुताबिक नमक.
ये रही लहसुनिया मेथी की रेसिपी:
मेथी को काटकर धोकर पानी से निकाल लें और काटकर थोड़ी मेथी मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें.बाकी की बचाकर रख लें.
कड़ाही में तेल गर्म करें और जीरा का तड़का लगाने के बाद मेथी के पेस्ट को तब तक पकाएं कि तेल छूटने लगे.इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, नमक डालकर 2 मिनट तक इस पेस्ट को पकाएं.
पेस्ट तैयार करने के बाद सब्जी बनाने का पहला स्टेप शुरू करना है कि लहसुन की कलियां सारी छीलकर रख लें.
कड़ाही में तेल डालकर इसमें जीरा डालें, हींग एड करें और फिर लहसुन को भी इस ऑयल में डाल दें. इसे हल्का गोल्डन होने तक फ्राई कर लें.
लहसुन होने के बाद इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. इसके बाद टमाटर डालकर गलने तक पका लें.
टमाटर जब बिल्कुल मैश हो जाएं तो मेथी की भाजी भी इसमें डाल दें और फिर इसे पकने दें.
जब मेथी का पानी सूख जाए तो उसमें तैयार किया गया मेथी का पेस्ट भी डाल दें और लाल मिर्च पाउडर, लहसुन-अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक डालकर मिक्स करने के बाद ढककर कुछ देर सब्जी को पकने दें|
लहसुनिया मेथी की सब्जी को देसी घी लगी बाजरे की रोटी के साथ परोसा जा सकता है. ये कॉम्बिनेशन कमाल का स्वादिष्ट लगता है. इसके अलावा इसे चावल के आटे के रोटी के साथ खा सकते हैं. गरमागरम चावल और लहसुनिया मेथी की सब्जी कमाल की लगती है|
TagsLehsuni Methiसर्दियोंसेहतऔषधिलहसुनी मेथीLehsuni fenugreekwinterhealthmedicinegarlic fenugreekजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





