- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Lauki ke Pakode...
लाइफ स्टाइल
Lauki ke Pakode Recipe: लौकी से बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट पकौड़े नोट करें ये रेसिपी
Sarita
3 July 2025 12:37 PM IST

x
Lauki ke Pakode Recipe: अगर आप अपने रोजाना के नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी के पकौड़े एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। लौकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है और इसे नए-नए तरीके से खाने का मजा भी आता है। ये पकौड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम होते हैं, जो चाय के साथ एक बेहतरीन नाश्ता हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
स्लाइस लौकी के पकौड़े बनाने की सामग्री:
1 मध्यम आकार की लौकी (छिली और पतली गोल स्लाइस में कटी हुई)
1 कप बेस
2 टेबलस्पून चावल का आटा (क्रिस्पीनेस के लिए)
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून अजवाइन
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
स्वादानुसार नमक
थोड़ा सा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
आवश्यकतानुसार पानी
तलने के लिए तेल
स्लाइस लौकी के पकौड़े बनाने की विधि:
लौकी की तैयारी करें- सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और पतले गोल स्लाइस में काट लें. कटे हुए स्लाइस को हल्का नमक लगाकर 5-10 मिनट तक अलग रख दें, ताकि उनमें से अतिरिक्त पानी निकल जाए.
बैटर तैयार करें- एक बड़े बाउल में बेसन और चावल का आटा लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालें. थोड़े-थोड़े पानी की मदद से गाढ़ा बैटर तैयार करें, जो न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.इसमें बारीक कटा हरा धनिया मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें. लौकी के स्लाइस को बेसन के बैटर में डिप करें और अच्छे से लपेटकर गरम तेल में डालें. पकौड़ों को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें.इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
गरमा-गरम स्लाइस लौकी के पकौड़े को हरी धनिया चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. इसे मसाला चाय या अदरक वाली चाय के साथ एंजॉय करें|
TagsLaukiPakodeलौकीकुरकुरेस्वादिष्टपकौड़े LaukiBottle gourdcrispytastypakodas जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





