लाइफ स्टाइल

Lauki Chana Dal Sabji: मिनटों में बनाइए स्वादिष्ट लौकी चना दाल की सब्जी

Sarita
16 Feb 2026 12:57 PM IST
Lauki Chana Dal Sabji: मिनटों में बनाइए स्वादिष्ट लौकी चना दाल की सब्जी
x
Lauki Chana Dal Sabji: घर में रोज़मर्रा के खाने से लेकर व्रत और पूजा के अवसरों तक, यह रेसिपी हर मौके पर उपयुक्त रहती है. कम मसालों में तैयार होने वाली यह सरल और सुपाच्य सब्जी रोटी, पराठा या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है|
सब्जी तैयार करने के लिए जरूरी सामान :
1 मध्यम आकार की लौकी (छीलकर छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
½ कप चना दाल (1–2 घंटे भिगोई हुई)
2 टमाटर (बारीक कटे हुए या प्यूरी)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
½ छोटी चम्मच जीरा
¼ छोटी चम्मच हींग
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
1–2 बड़े चम्मच घी या तेल
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
सब्जी बनाने का तरीका :
दाल तैयार करें:
भिगोई हुई चना दाल को धोकर अलग रख लें.
तड़का लगाएं:
कुकर या कढ़ाई में घी/तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तब हींग और अदरक डालकर हल्का भून लें.
मसाले डालें:
अब टमाटर और हरी मिर्च डालें. हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर तब तक पकाएं जब तक मसाला घी न छोड़ दे.
लौकी और दाल मिलाएं:
अब कटे हुए लौकी के टुकड़े और चना दाल डालें. नमक मिलाकर अच्छे से चलाएं.
लगभग 1–1½ कप पानी डालें. कुकर में 2–3 सीटी आने तक पकाएं.
अगर कढ़ाई में बना रहे हैं तो ढककर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक दाल और लौकी नरम न हो जाए.
परोसें
कुकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलें, सब्जी को हल्का सा मिक्स करें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं|
Next Story