लाइफ स्टाइल

जाने सेहत के लिए कौन सा sprouts हैं फायदेमंद

Sanjna Verma
25 Aug 2024 7:59 AM GMT
जाने सेहत के लिए कौन सा sprouts हैं फायदेमंद
x
स्प्राउट्स फॉर हेल्थ Sprouts for Health: काले चने और मूंग से बने स्प्राउट्स को प्रोटीन का खजाना माना जाता है। इसको एनर्जी का पावरहाउस भी कहा जाता है। बता दें कि एक्सरसाइज और जिम करने वाले लोगों की स्प्राउट्स पहली पसंद होती है। अधिकतर लोग सुबह खाली पेट स्प्राउट्स का सेवन करते हैं। जिससे कि वह पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहें। लेकिन स्प्राउट्स को लेकर एक बहस भी है कि इसको कच्चा खाना फायदेमंद होता है या उबालकर खाना। कुछ लोग मानते हैं कि कच्चा स्प्राउट्स खाने से पेट में कीड़े हो सकते हैं।
तो वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि साबुत अनाज को अंकुरित करने के बाद इसको कच्चा खाना चाहिए। क्योंकि Sprouts में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि स्प्राउट्स को कच्चा या उबालकर कैसे खाना चाहिए। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस का जवाब देने जा रहे हैं।
कैसे खाएं स्प्राउट्स
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक कच्चे स्प्राउट्स में पोषण की मात्रा अधिक पाई जाती है। वहीं कच्चे अंकुरित अनाज में फाइबर ज्यादा होता है और कैलोरी काफी कम पायी जाती है। इस वजह से यह वेट लॉस के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन कच्चे स्प्राउट्स में एंजाइमों और बैक्टीरिया अधिक होते हैं, जो आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं उबले हुए स्प्राउट्स सॉफ्ट होते हैं और इनको पचाना भी काफी आसान होता है।
एक्सपर्ट के अनुसार, जिन लोगों की गट हेल्थ सेंसेटिव होती है, उनको उबले हुए स्प्राउट्स का सेवन करना चाहिए। क्योंकि उबले हुए स्प्राउट्स का सेवन करने से बीमारियों का खतरा कम होता है। बता दें कि स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज में Vitamins , मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्प्राउट्स में विटामिन ए, बी, सी और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में यह वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
वहीं अगर आपका इम्यून सिस्टम हेल्दी और आप कच्चे स्प्राउट्स का सेवन कर रहे हैं, साथ ही आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं हुई है। तो आप कच्चे स्प्राउट्स का सेवन जारी रख सकते हैं। लेकिन अगर आप पेट संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको इसे उबालकर खाना चाहिए।
Next Story