लाइफ स्टाइल

ज्यादा सेब का सेवन करने से क्या नुकसान हैं, जानिए

Tara Tandi
19 Jan 2022 6:53 AM GMT
ज्यादा सेब का सेवन करने से क्या नुकसान हैं, जानिए
x
अक्सर लोग सेब खाने के बहुत शौकीन होते हैं, उन्हें ये बात मालूम होना जरुरी है कि अधिक सेब खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर लोग सेब खाने के बहुत शौकीन होते हैं, उन्हें ये बात मालूम होना जरुरी है कि अधिक सेब खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। सेब, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। ये कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में उर्जा के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। यदि हम सेब का अत्यधिक सेवन करते हैं तो शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है।

ज्यादा सेव खाने के नुकसान:
अक्सर ज्यादा सेब खाने से शरीर में फैट के साथ साथ रक्त में मौजूद शुगर भी बढ़ जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसलिए सेब का एक निश्चित मात्रा में ही सेवन किया जाना चहिये।
सेब में भरी मात्रा में फ्रुक्टोस पाया जाता है। यह एक प्रकार का शुगरी पदार्थ है। यह शरीर में जाकर एक सीरप बना लेता है। दिलचस्प बात यह है कि ग्लूकोस शरीर में जाकर रक्त में मिल जाता है लेकिन फ्रुक्टोस नही मिल पाता है और सिर्फ लीवर में ही रह जाता है।
फ्रुक्टोसे के एकत्रित होने के कारण शरीर में ट्राईग्लिसराइड्स नामक एक फैट का उत्पादन करता है जो हार्ट की समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। अत्यधिक सेब का सेवन करने से शरीर में इनकी मात्रा बढ़ जाती है और इसलिए हार्ट से सम्बंधित बिमारियों का खतरा भी काफी हद्द तक बढ़ जाता है।


Next Story