लाइफ स्टाइल

Cholesterol: बच्चों को कोलेस्ट्रॉल से रखे दूर जानें टिप्स

Deepa Sahu
1 Jun 2024 12:23 PM GMT
Cholesterol: बच्चों को कोलेस्ट्रॉल से रखे दूर जानें टिप्स
x

Fruits: हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी न सिर्फ वयस्कों को होती है, बल्कि बच्चे भी इस समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। नाता-पिता के लिए बच्चों में होने वाली हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी काफी ज्यादा चिंता का विषय बन जाती है। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी बढ़ने पर हृदय और अन्य अंगों में रक्त की आपूर्ति होने लगती है, जिसकी वजह से धमनियों की दीवारों पर प्लाक नामक पदार्थ का निर्माण होता है। प्लाक धमनियों को संकीर्ण कर सकता है, जोheart attack का कारण बन सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी के बारे में- बच्चों में कोलेस्ट्रॉल तीन कारकों से जुड़ा हुआ है: आनुवंशिकता, आहार और मोटापा। ज़्यादातर मामलों में बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी उनके माता-पिता के द्वारा होती है यानि अनुवाशिंक रूप से बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल होने की संभावना अधिक होती है।

Cholesterol कंट्रोल करने के लिए बच्चों के लिए फूड्स नाश्ते के लिए: फल, अनाज, दलिया और दही इत्यादि चीजें बच्चों को नाश्ते के रूप में दें। यह काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। इसके साथ ही बच्चों को स्किम्ड या लो फैट वाले दूध दें। दोपहर और रात के खाने के लिए : कोशिश करें कि बच्चों को खाद्य पदार्थों को तलने के बजाय बेक या ग्रिल करके ही खिलाएं। कोशिश करें कि रोटी हमेशा मोटे अनाजों से तैयार करके दें। इसके अलावा आप उन्हें सूप, चिली और स्टू के साथ साबुत अनाज के क्रैकर्स दे सकते हैं। भोजन के साथ हमेशा ताजे फल (छिलके सहित) भी सर्व कर सकते हैं। स्नैक्स टाइम : फल, सब्जियां, ब्रेड और अनाज बच्चों के लिए बढ़िया ब्रेकफास्ट हो सकता हैं। बच्चों को सोडा और फलों से तैयार ड्रिंक्स देने से बचें।
Next Story