लाइफ स्टाइल

high cholesterol: क्या बच्चों को भी हो सकती है हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी?

Vikas
1 Jun 2024 12:03 PM GMT
high cholesterol: क्या बच्चों को भी हो सकती है  हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी?
x
हेल्थ टिप्स Health Tips : हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी आज के समय में बच्चों को भी हो रही है। आइए जानते हैं इस बारे में-हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी न सिर्फ वयस्कों को होती है, बल्कि बच्चे भी इस समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। नाता-पिता के लिए बच्चों में होने वाली हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी काफी ज्यादा चिंता का विषय बन जाती है। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी बढ़ने पर हृदय और अन्य अंगों में रक्त की आपूर्ति होने लगती है, जिसकी वजह से धमनियों की दीवारों पर प्लाक नामक पदार्थ का निर्माण होता है। प्लाक धमनियों को संकीर्ण कर सकता है, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी के बारे में-
बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल के मुख्य कारण?
बच्चों में कोलेस्ट्रॉल तीन कारकों से जुड़ा हुआ है: आनुवंशिकता, आहार और मोटापा। ज़्यादातर मामलों में बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी उनके माता-पिता के द्वारा होती है यानि अनुवाशिंक रूप से बच्चों को हाई कोलेस्ट्रॉल होने की संभावना अधिक होती है।
बच्चों में हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज कैसे किया जाता है?
बच्चों में कोलेस्ट्रॉल का इलाज करने का सबसे अच्छा तरीका बेहतर डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज है। अगर डाइट और एक्सरसाइज में बदलाव से भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कोई फर्क नहीं दिख रहा है, तो एक बार डॉक्टर की सलाह लेकर बच्चे का सही तरीके से इलाज कराएं।
डॉक्टर बच्चों में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए कुछ दवाएं लेने की सलाह देते हैं। वहीं, बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल वाले बच्चों को अलग से ट्रीटमेंट दी जाती है। दवाओं के साथ-साथ बेहतर आहर और नियमित रूप से एक्सरसाइज कराया जाता है।कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए बच्चों के लिए फूड्स
नाश्ते के लिए: फल, अनाज, दलिया और दही इत्यादि चीजें बच्चों को नाश्ते के रूप में दें। यह काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। इसके साथ ही बच्चों को स्किम्ड या लो फैट वाले दूध दें।
दोपहर और रात के खाने के लिए : कोशिश करें कि बच्चों को खाद्य पदार्थों को तलने के बजाय बेक या ग्रिल करके ही खिलाएं। कोशिश करें कि रोटी हमेशा मोटे अनाजों से तैयार करके दें। इसके अलावा आप उन्हें सूप, चिली और स्टू के साथ साबुत अनाज के क्रैकर्स दे सकते हैं। भोजन के साथ हमेशा ताजे फल (छिलके सहित) भी सर्व कर सकते हैं।
Next Story